भारतीय महिला को विमान में हुआ बच्चा

TimeFri, Aug 29, 2008 at 12:48 , Updated at Fri, Aug 29, 2008 अजब गजब सेक्शन

Email Print

सिडनी। एक भारतीय महिला ने बुधवार को हांग कांग से एडीलैड जाते हुए विमान में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।

परमजीत कौर नाम की इस 29 वर्षीया महिला के साथ उसके पति भी उसी विमान में थे। परमजीत ने सुबह 5.30 बजे बच्चे को जन्म दिया। विमान में मौजूद तीन सह-यात्रियों ने प्रसव कराने में सहायता दी।

बच्चे के जन्म की वजह से कैथे पेसीफिक के इस विमान को सुबह 8.30 बजे बिना निर्धारित कार्यक्रम के डार्विन उतरना पड़ा जहां रॉयल डार्विन अस्पताल के कर्मचारी जच्चा और बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार थे।

रॉयल डार्विन अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। बच्चे को विशेष देखभाल के लिए नर्सरी में रखा गया है। उसका वजन 2.7 किलोग्राम है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित