13 महीने के बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट

TimeWed, Aug 27, 2008 at 20:05 अजब गजब सेक्शन

Tagsटैग: Liver,Transplant,Delhi | 0 कमेंट्स

Email Print

Watch Video

नई दिल्ली। भारत में पहली बार 6 किलो के एक बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। दिल्ली का निहाल लिवर ट्रांसप्लांट करवाने वाला भारत का सबसे कम वजन का पेशेंट बन गया है।

13 महीने के निहाल की जिंदगी बच गई और उसे नया लिवर मिल गया। पैदा होते ही निहाल को जॉन्डिस हो गया था। इससे निहाल का लिवर धीरे-धीरे खराब हो गया।

ऐसे में निहाल को लिवर डोनेट करने के लिए उसकी चाची आगे आईं लेकिन एक बड़े व्यक्ति का लिवर निकालकर कुछ महीने के बच्चे में लगाने के लिए लिवर के आकार को बच्चे की ज़रूरत के मुताबिक छोटा किया जाना ज़रूरी है। डॉक्टरों ने 6 घंटे लम्बे ऑपरेशन से निहाल की चाची का लिवर निकाला और 13 घंटे लम्बे ऑपरेशन से निहाल में उसे ट्रांसप्लांट किया।

निहाल के ऑपरेशन के लिए 16 लाख रुपए की ज़रूरत थी। लेकिन उसके मां-बाप के पास इतने पैसे नहीं थे। अस्पताल ने ही चंदा इकट्ठा कर निहाल का मुफ्त में ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक निहाल अब बिल्कुल ठीक है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित