टीम इंडिया का कोलंबो में डंका, जीत ली लंका

TimeWed, Aug 27, 2008 at 11:43 , Updated at Thu, Aug 28, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: ODI,Cricket | 2 कमेंट्स

Email Print

पांच वनडे की सीरीज में भारत को 3-1 की अपराजेय बढ़त।

पांच वनडे की सीरीज में भारत को 3-1 की अपराजेय बढ़त।

कोलंबो। प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर इतिहास रच दिया। पहली बार भारत ने श्रीलंका को उसी की धरती पर सीरीज में मात दी। पांच एकदिवसीय मुकाबलों की सीरीज में भारत ने 3-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने श्रीलंका को 259 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन उसकी पूरी टीम 212रन बनाकर आउट हो गई।

दांबुला में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था, जबकि दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी।

इससे पहले युवा बल्लेबाज सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की संयम भरी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने श्रीलंका के समक्ष जीत के लिए 259 रनों की चुनौती पेश की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी भारतीय टीम 49.4 ओवरों में 258 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने एक समय 81 रन के स्कोर पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। लेकिन रैना और कप्तान धोनी ने भारतीय पारी को संभाला। शुरुआती झटकों के बाद भारतीय पारी को संभालते हुए रैना व धोनी ने चौथे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी निभाई।

रैना ने 78 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए जबकि कप्तान धोनी ने 80 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत ने अपने अंतिम पांच विकेट महज 26 रनों पर गंवा दिए।

भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 66 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 54 रन बनाए। वे थुशारा की गेंद पर बोल्ड हुए। पहले विकेट के लिए गौतम गंभीर के साथ उन्होंने 44 रन जोड़े। गंभीर 17 रन बनाकर आउट हुए जबकि युवराज सिंह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

श्रीलंका की ओर से थुशारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। चामिंडा वास, कुलसेकरा, मुथैया मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। युवराज सिंह को बगैर खाता खोले पवेलियन की राह दिखाने वाले चामिंडा वास ने एकदिवसीय मैचों में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच मंगलवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच बुधवार के लिए टाल दिया गया था।

श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। आरंभिक बल्लेबाज मलिंडा वर्नापुरा को चमारा सिल्वा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

पोस्टे बी santosh

इंडिया अगर जीतने का पक्का है तो मैदान मे उतरने की ज़रूरत ही क्या हे

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी karun

इंडिया ज़रूर मेच जीते गा,

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित