अक्की उर्फ हैप्पी सिंह बना बोल्ड

TimeWed, Aug 27, 2008 at 09:15 , Updated at Wed, Aug 27, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Akshay,Ramp | 0 कमेंट्स

Email Print

अक्षय तैयारी में सल्लू को टक्कर देने में।

अक्षय तैयारी में सल्लू को टक्कर देने में।

Watch Video

मुंबई। ‘सिंह इज किंग’ का शर्मीला हैप्पी सिंह अब हो गया है बोल्ड। हॉट-हॉट बालाओं के साथ रैंप पर चलते-चलते उन्हें इतनी गर्मी लगी कि उन्होंने अपनी शर्ट उतार दी।

और साथ ही खान बंधुओं पर खूब गरमागरम ताने भी कसे। यह है हैप्पी सिंह यानी अक्षय कुमार का नया अंदाज।

खतरों के खिलाड़ी अक्षय के जींस में लग गई और अक्षय ने रैंप पर शर्ट उतार कर चलना शुरू कर दिया।

अक्षय अपनी बॉडी दिखा कर सलमान खान को टक्कर देने निकले हैं या फिर यह सब महज एक जींस की ब्रांड की पब्लिसिटी के लिए है।

उसके बाद प्रेस कांफ्रेस में अक्षय के दिल की भड़ास निकाली। उन्होंने बातों ही बातों में सलमान पर वार करते हुए खुलकर कहा कि वो बेवजह शर्ट नहीं उतारते हैं।

यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में सलमान खान अपनी बॉडी की वजह से जाने जाते हैं।

जब अक्षय से पूछा गया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसकी बॉडी पसंद है तो उन्होंने फिर सलमान खान को नजर अंदाज कर सनी देओल का नाम लिया।

एक तरफ अक्षय ने सलमान पर वार किया तो दूसरी तरफ उन्होंने शाहरुख पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो दूसरों की तरह गोरे होने की क्रीम का विज्ञापन नहीं कर सकते।

बात समझ में नहीं आ रही है कि सीधे-साधे अक्षय को अचानक क्या हो गया है? कभी न बोलने वाले अक्षय बार-बार इंडस्ट्री के खान बंधुओं से पंगा ले रहे हैं।

‘सिंह इज किंग’ फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अक्षय अब बेखौफ होकर दूसरे सितारों से अपना हिसाब-किताब बराबर करने में तो नहीं लगे हैं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित