टिपोरी निकली 12वीं की टॉपर

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांजगीर जिले में नकल के आरोप में 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा और चार शिक्षकों को गिरफ्तार किया है।
टिपोरी (नकलची)छात्रा ने 26 मई को घोषित परीक्षा परिणामों में छत्तीसगढ़ के 190,567 छात्रों में पहला स्थान प्राप्त किया था।
जांजगीर के पुलिस अधीक्षक पी.सी. बारा ने बताया कि रविवार की रात इस छात्रा और चार शिक्षकों को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया और अब इनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।
छात्रा और 12 अन्य लोगों के खिलाफ जून में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ।
सीजीबीएसई ने अपनी जांच में पाया था कि जांजगीर के बिर्रा सरकारी विद्यालय की छात्रा नकल करने में बेहद चतुर है और उसने इसी के दम पर बोर्ड की परीक्षा में भी कुल 500 अंकों में से 484 अंक हासिल किए थे।
इसी तरह के एक मामले में बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा, उसके पिता और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


























पोस्टे बी arvind
येह सब एक चाल होती है.
रेप्ली टू थिस कमेंट