बिजनौर के आसमान में दिखी उड़नतश्तरी!
Mon, Aug 25, 2008 at 19:12 , Updated at Mon, Aug 25, 2008 अजब गजब सेक्शन
टैग: UFO,Bijnaur,UP | 3 कमेंट्स
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के शहर बिजनौर के आसमान में शनिवार शाम नजर आई रहस्यमय चीज अब पूरे शहर के लिए एक पहेली बन गई है। जितने मुंह उतनी बातें। कोई इसे उल्का बता रहा है तो कोई धूमकेतु। लेकिन इसे किसी दूसरे ग्रह से आई उड़नतश्तरी मानने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है।
किसी आग के गोले की तरह दहकती हुई इस चीज से निकलने वाली रोशनी से अपने घर की छत पर बैठी हिना की आंखें चौंधिया गईं। लेकिन अपने तमाम डर और खौफ के बावजूद हिना और उसके भाई ने इस रहस्यमय रोशनी की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। हिना के भाई पंकज को पूरा यकीन है कि ये चमकीली चीज कोई UFO यानी उड़नतश्तरी है।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। लोगों को इस पर जितना यूएफओ होने का यकीन है उतना ही उनके दिलों में एलियंस के हमले का खौफ भी बैठ गया है।
दस मिनट तक ये रोशनी आसमान में नाचती रही। साफ है कि ये कोई उल्कापिंड नहीं है। क्योंकि उल्कापिंड आसमान में नाचता नहीं वो तो सीधे जमीन पर गिरता है।
लोगों ने पहले सोचा ये कोई गुब्बारा या प्लेन है। लेकिन बार-बार एक ही जगह पर चक्कर लगाने की वजह से ये रोशनी लोगों को और हैरत में डाल रही थी।
लोग इससे डर भी रहे थे लेकिन इसे देखने से भी नहीं चूक रहे थे।
है कोई अलिएन तो हमसे क्यों डरता हैरातों को चुप चुप दीदार क्या का हैशायद चाँद ओ मंगल की पहुँच
दिल्ली,अजमेर और अब बिजनोर कहने वाले चाहे जितना भी उड़नतस्तरीओ के वजूद को नकारे पर इस बात से इनकार नही



























पोस्टे बी ROMEO
येह कुच्छ शरारती लोग जानबूझ कर लसेर लिघत की मदद से सब को उल्लू बना रहे हैं और उफो का
रेप्ली टू थिस कमेंट