श्रीलंका को हरा टीम इंडिया ने मनाई जीत की जन्माष्टमी

TimeSun, Aug 24, 2008 at 22:05 , Updated at Sun, Aug 24, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: india, shrilanka, cricket | 0 कमेंट्स

Email Print

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 238 रन की चुनौती दी थी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 238 रन की चुनौती दी थी।

कोलम्बो। प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने श्रीलंका को 33 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज में अभी दो वनडे मैच बाकी हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 237 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम 49 ओवर में 204 रन बनाकर आउट हो गई।

श्रीलंका को सस्ते में समेटने में भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान और मुनाफ पटेल की अहम भूमिका रही। जहीर और मुनाफ ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रवीण कुमार के खाते में दो विकेट गए। हरभजन सिंह ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका की ओर से कप्तान महेला जयवर्धने ने 111 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 94 रन बनाए, जबकि थिलन तुषारा ने 30 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है।

इससे पहले सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम ने दिन-रात के इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए।

रैना ने 80 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए, जबकि कप्तान धोनी ने 80 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 76 रन बनाए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 25 और रोहित शर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया। चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर मात्र 8 रन ही बना सके।

मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जा रहे युवराज सिंह ने भी निराश किया। वे सिर्फ 12 रन बना सके। इसी तरह एस. बद्रीनाथ ने 6 रन और हरभजन सिंह ने 2 रन बनाए, जबकि जहीर खान एक रन बनाकर आउट हुए। प्रवीण कुमार 2 रन पर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज असंथा मेंडिस ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक तीन विकेट झटके, जबकि थिलन तुषारा और नुवान कुलसेकरा ने दो-दो विकेट लिए।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित