लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक स्थगित
Fri, Nov 20, 2009 at 12:15 , Updated at Fri, Nov 20, 2009 देश सेक्शन
टैग: Loksabha, Hangama, BJP | 0 कमेंट्स
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने गन्ना किसानों का मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला। जिससे दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दरअसल लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही शोर-गुल न थमने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। लेकिन 12 बजे जैसे ही दोबारा कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी पार्टियों ने हंगामा करने लगा। जिससे लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। उसके बाद राज्यसभा में भी गन्ने मुद्दे पर बार-बार हंगामे के बाद सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई।
दरअसल आज सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। बीजेपी अध्यक्ष का कहना है कि जब तक सरकार अध्यादेश वापस नहीं लेगी तब तक वो सदन को नहीं चलने देंगे। गुरुवार को हजारों किसानों ने दिल्ली में जमा होकर सरकार के गन्ना मूल्यों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया था।



























