खाने में अब मिलेंगी चूहे की डिशें

TimeWed, Aug 20, 2008 at 19:08 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Email Print

      

पटना। बिहार सरकार ने अब चूहों से निजात पाने के लिए नया फार्मूला इजात किया है। दरअसल सरकार चाहती है कि अब बिहार के होटलों में खाने के लिये चूहे मिलें। इसके लिए बाकायदा सरकार कानून बनाएगी। सुनकर भले ही अटपटा लगे लेकिन ये सच है।

बिहार के होटलों में अब खाने में बाकी डिशों के साथ-साथ चूह से बनीं डिशें भी मिलेंगी। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री जीतन राम मांझी ने एक फरमान जारी कर कहा है कि अब होटलों में चिकन, मटन और बाकी डिशों के साथ-साथ चूहे का डिश भी मेनू में शामिल किया जाए। यानी अब होटलों में चूहे से बनीं चूहा फ्राई, चूहा रोस्टेड, चूहा मसाला, चूहा दोप्याजा, चूहा कीमा फ्राई, चूहा करी, चूहा पुलाव, चूहा बिरयानी, चूहा लबाबदार, चूहाकलेजी, चूहा सीख कबाब और कढाई चूहा जैसी डिशें मिलेंगी।

मंत्रीजी के मुताबिक उनका ये फैसला राज्य में चूहों की वजह से हो रही अनाज की बर्बादी पर रोक लगेगा। साथ ही मुसहर जाति के लोगों की बिगड़ती हालत में सुधार आएंगे। मंत्री जीतन राम मांझी जो खुद मुसहर जाति से हैं और वो मानते हैं कि चूहा खाने से किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। साथ ही मंत्रीजी का कहना है कि मुसहर जाति के लोगों की जीविका चूहे पर आधारित होती है, वो चूहे पकड़ते भी हैं, उन्हें खाते भी हैं और उन्हें बेचते भी हैं।

इतना तो तय है कि बिहार सरकार की ये योजना अमल में आती है तो अबतक आवारा घूमने वाले इन चूहों के भी भाव जल्द ही बढ़ जाएंगे। बिहार सरकार की ये सोच भले ही अजीब लग रही हो पर दुनिया अजूबों से भरी है। अलग-अलग देशों के लोग अलग-अलग तरह के पकवानों पर हाथ आजमाते हैं। कहीं कुत्ते लोगों की खास पसंद हैं तो कहीं सांप लोगों की मनपसंद डिश है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित