ओलंपिक: कुश्ती में सुशील कांस्य पदक जीते

TimeWed, Aug 20, 2008 at 14:42 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Olympic,wrestling,Sushil | 10 कमेंट्स

Email Print

सुशील को सवा अरब का सलाम।

सुशील को सवा अरब का सलाम।

    

बीजिंग। भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कुश्ती मुकाबले में कजाकिस्तान के स्पिरिदोनोव को 2-1,1-1,1-0 से हराकर सुशील ने भारत को दूसरा व्यक्तिगत पदक दिलाया। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

मालूम हो कि सन 1952 के बाद यह भारत का कुश्ती में पहला पदक है। यह भी पहली बार हुआ है कि भारत ने ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

जीत के बाद सुशील ने कहा कि कठिन मेहनत के बाद पदक हासिल हुई है। पिछले 10 साल से इस पदक के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा था। साथ ही सुशील ने कहा इस जीत में कई लोगों की मेहनत है।

आईओए के प्रमुख सुरेश कलमाड़ी ने कहा कि हमने कई सालों बाद कांस्य जीता है। यह एक महान अनुभव है।

कलमाडी ने कहा कि शूटिंग और कुश्ती के बाद हम अब बॉक्सिंग में पदकों की उम्मीद कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक जीत पर सुशील के कोच के एल यादव ने कहा सुशील की कड़ी मेहनत रंग लाई है। कोच के मुताबिक सुशील ने अंतिम राउंड में भारतीय कुश्ती तकनीक का इस्तेमाल कर जीत अपने नाम कर ली।

उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सुशील को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने 25 लाख रुपए, रेलवे की तरफ से लालू ने 55 लाख रुपए और प्रमोशन देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुशील की जीत पर उन्हे बधाई दी। जीत की खुशी में सुशील के घर पर गाने-बजाने में कार्यक्रम चल रहा है। बेटे के जीत से सुशील की मां बेहद खुश है।

इससे पहले 66 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मुकाबले में सुशील कुमार ने बेलारूस के बेत्रोव को 3-1 से हराया था। जसके बाद बाइ के आधार पर हुए रेपेज़ मुकाबले में अमेरिकी पहलवान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मालूम हो कि मंगलवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती मुकाबलों में भारतीय पहलवान सुशील कुमार पहले ही दौर में हार गए थे। यूक्रेन के पहलवान आंद्री स्टाडनिक ने 3 के मुकाबले 8 अंकों से सुशील को मात दी थी।

पोस्टे बी karan

चक दे इंडिया , ढाई किलो का हाथ फ़िल्मो के बाहर भी काम आया %22जीते रहो और जीतते रहो%22

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी ravi gupta

बोक्सिंग मैं भी कमाल हुआ कुस्ती मैं भ सुइटिंग तो छा गई इस बार हुआ ना कमाल

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी karan

यह हुई ना इंडियन वाली बात खुश कीता ई सोहणेया

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Ramesh Saini

वाह अब कुछ मज़ा आया . सचमुच तुमने तो दिल ही खुश कर दिता ओये सुशील. तूहाड़ा सचा दोस्त रमेश

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी mithlesh kaushik

सुशील को सवा क्रोर जनता का साललां ओर दिल से हार्दिक शुभकामनायें.

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

मेरठ मर्डर की आप क्या वजह मानते हैं?

लड़कियों की महत्वाकांक्षा

लड़कियों से परिवार का खराब व्यवहार

पुलिस का शिकायतों को अनसूना करना

तीनों ही वजह हैं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित