मोबाइल बोले कंडोम... कंडोम... कंडोम..
Wed, Aug 20, 2008 at 10:23 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 लाइफस्टाइल सेक्शन
टैग: condom, aids | 1 कमेंट्स

एड्स रोकने की एक नई मुहिम
नई दिल्ली । अगर मोबाइल फोन पर 'कंडोम-कंडोम'' रिंगटोन बजे तो आसपास के लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी।
शायद कुछ चौंके और कुछ सामान्य रहें। लोगों के मन से कंडोम को लेकर जो झिझक है। उसे दूर करने के लिए दो वर्षीय विज्ञापन प्रचार कार्यक्रम के तहत इस रिंगटोन को उपयोग में लाया जा रहा है।
यह प्रचार कार्यक्रम बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट ने तैयार किया है और इसके लिए दुनिया के सबसे धनी लोगों में एक बिल गेट्स की संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने धन मुहैया कराया है ।
नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (एनएसीओ) भी इस विज्ञापन को लोगों के बीच कंडोम को लेकर व्याप्त झिझक को दूर करने के लिए उपयोग में ला रहा है।
इस रिंगटोन को एसएमएस के जरिए या फिर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कंडोमकंडोम डॉट ओआरजी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
पिछले 12 दिनों में ही 60 हजार से अधिक बार इस रिंगटोन को डाउनलोड किया जा चुका है।


























पोस्टे बी Pooja Agrawal
लोगो के बीच कोंडम को लेकर जागरूकता लाना ज़रूरी है पर रिंगटोंन?? ...तोड़ा ओड़ सा लगेगा आप फ़मिल के बीच
रेप्ली टू थिस कमेंट