भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

TimeWed, Aug 20, 2008 at 07:59 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Cricket,India,Srilanka | 1 कमेंट्स

Email Print

भारतीय बल्लेबाज सस्ते में ही अपना शुरुआती विकेट गंवा बैठे।

भारतीय बल्लेबाज सस्ते में ही अपना शुरुआती विकेट गंवा बैठे।

दांबुला। टीम इंडिया ने एक कश्मकश भरे वन डे मैच में श्रीलंका को 3 विकटे से हरा दिया। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अंत में धोनी के कप्तानी पारी और पुंछल्ले खिलाड़ियों के सहयोग के चलते टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने भारत-श्रीलंका वन डे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में गेंदबाजी से श्रीलंकाई चीतों को चित करने के बाद एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज सस्ते में ही अपना शुरुआती विकेट गंवा बैठे।

भारत की तरफ से पहले आउट होने वाले खिलाड़ी इरफान पठान रहे। उन्हें कुलासेकरा ने 5 रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया।

इसके बाद रैना भी कुलासेकरा की गेंद पर 1 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। अनुभवी युवी भी कुछ खास न कर सके और 20 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वापस लौट गए।

विराट कोहली जिन्होंने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी 37 रन पर पैवेलियन की तरफ बढ़ गए। टीम इंडिया के कई बल्लेबाज चीतों के सामने बेअसर रहे।

पारी को संभालने आए आरजी शर्मा थूसारा के एक गेंद पर गच्चा खा बैठे और शून्य पर एलबीडब्यू हो गए। इससे पहले वनडे में करारी हार के बाद आज धोनी के धुरंधरों ने मैच के शुरुआत से ही अपने जलवे दिखाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों पर 39 रन बनाए।

आज सुबह जब खेल शुरू हुआ तो जहीर की गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की पूरी टीम बेबस नजर आई। प्रवीण कुमार और हरभजन ने भी अपनी गेंदबाजी से श्रीलंकाई टीम को काफी परेशान किया। बैक फुट पर खेल रही श्रीलंकाई टीम 142 रन पर ही सिमट गई।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान जहीर खान पूर फॉर्म में नजर आए। उन्होने एक के बाद कुल 4 विकेट झटके तो प्रवीण ने तीन, हरभजन ने दो और पठान ने भी एक विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को बैक फुट पर जाने को मजबूर कर दिया।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में आज भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहीर खान ने 9.5 ओवरों में 3 मेडेन और 21 रन देकर चार विकेट झटके। जहीर के पहले शिकार बने संगकारा जो 2 रन बना कर सस्ते में पैवेलियन लौट गए।

उसके बाद जयवर्धने 2 रन और कापुगेदरा शून्य पर जहीर की गेंद पर ही विकेट गंवा बैठे। यही हाल एलपीसी सिल्वा का रहा जो प्रवीण कुमार की गेंद पर विराट कोहली को शून्य पर कैच थमा बैठे।

इसके बाद जहीर की गेंद पर आउट होने वाले श्रीलंकाई टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी सनथ जयसुर्या रहे जो सिर्फ 13 रन ही बना सके। थोड़ी देर बाद दिलशान भी 16 रन बनाकर पठान की गेंद पर बद्रीनाथ को कैच थमा बैठे।

इससे पहले दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मालूम हो कि मेंडिस-मुरली की जोड़ी ने पहले टेस्ट मैचों और पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों की बखिया उछेड़ कर रख दी थी।

पोस्टे बी R.P.SANGAL

दोनोत फ़ेआर थे बोवलेरस %26 प्लाय यौर नटुरल ग़मे, तें ओँल्य यो कन वीं थे मातच. वीं ओर लओसस डोए

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित