सौ चूहे खाकर बिल्ली(राखी) चली हज को...

TimeWed, Aug 20, 2008 at 07:33 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: rakhi. sharlin | 0 कमेंट्स

Email Print

इन दिनों राखी अंग प्रदर्शन कम करने की नसीहत दे रही हैं।

इन दिनों राखी अंग प्रदर्शन कम करने की नसीहत दे रही हैं।

Watch Video

मुंबई। आजकल फिल्मी आइटम गर्ल राखी सावंत अंग प्रदर्शन कम करो, कम करो, कम करो का नारा लगा रही हैं। राखी अंग प्रदर्शन कम करने की नसीहत दे रही हैं जबकि यह काम तो सेंसर बोर्ड का है।

राखी ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि शर्लिन चोपड़ा के दर्दे शर्लिन ने उन्हे इनसीक्योरिटी का दर्द दे दिया है।

इस मामले में राखी ने शर्लिन को अपनी नेक सलाह दे डाली। वैसे देखा जाए तो दर्दे शर्लिन वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने सारी हदें पार कर दी हैं।

शर्लिन का क्या करना है यह तो सेंसर बोर्ड तय करेगा। लेकिन राखी का अंग प्रदर्शन पर नसीहत देना कुछ हजम नहीं हो रहा है। इन्होंने ने भी कोई कम गुल नहीं खिलाए हैं।

राखी कैसे कपड़े पहनती हैं इस बारे में सब जानते हैं। आइटम सांग में वह क्या दिखाने की कोशिश करती हैं सब जानते हैं।

बिमारी की वजह से जेड गुडी के बिग बॉस से वापस लौटने के बाद शर्लिन चोपड़ा का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है और हो सकता है कि बिग बॉस के घर अब उनकी एंट्री हो जाए।

इससे पहले भी शर्लिन ने बिग बॉस 2 में शामिल होने के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग रही थीं । बिग बॉस शर्लिन को 3 करोड़ रु देने के लिए तैयार नहीं हुआ और शर्लिन इससे बाहर हो गईं।

इसके अलावा बिग बॉस में शामिल होने के लिए शर्लिन ने एक और मांग रखी थी, वो चाहती थी कि बाथरूम में भी कैमरे लगवाए जाएं। जिससे वो दर्शकों को अपना बिकनी कलेक्शन दिखा सकें। लेकिन यहां भी राखी सावंत बाजी मार लेने के लिए तैयार हैं।

अब बिग बॉस में राखी की एंट्री होगी या शर्लिन की यह कहना तो बड़ा मुश्किल है लेकिन इतना जरूर है कि राखी को दूसरों को नसीहत देने से पहले खुद भी आईने में झांक लेना चाहिए।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित