भारतीय शेर दाम्बुला में ढेर, श्रीलंका जीता

TimeMon, Aug 18, 2008 at 09:28 , Updated at Tue, Aug 19, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Cricket,one,day | 4 कमेंट्स

Email Print

3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बाद 5 मैचों की वन डे सीरीज़।

3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बाद 5 मैचों की वन डे सीरीज़।

Watch Video

दाम्बुला। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर खराब खेल का प्रदर्शन किया और मेजबान टीम 8 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। भारतीय टीम 46 ओवर के अंदर ही 146 रन बनाकर आउट हो गई थी। श्रीलंका ने यह लक्ष्य दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

मुरली और मेंडिस एक बार फिर भारतीय टीम के लिए मुसीबत साबित हुए। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इनके अलावा कुलशेखरा ने 2 व वास-थुसारा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया की कोई भी बल्लेबाज जोड़ी जम नहीं सकी। एक के बाद एक विकेटों के गिरने का सिलसिला बना रहा। इस तरह भारत ने श्रीलंका ने सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा है।

आज सुबह भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत ही खराब रही। मैच शुरु होते ही श्रीलंका ने गंभीर को शून्य पर आउट कर जोरदार झटका दिया।

उसके बाद विराट कोहली और सुरेश रैना भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। अभ्यास मैच में अच्छी फॉर्म दिखाने वाले युवराज भी 23 रन बनाकर चलते बने।

इरफान पठान सिर्फ 7 रन बनाकर मुरलीधरन की गेंद पर आउट हो गए। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी निराश किया वे 28 गेंदें खेलकर सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें मेंडिस की गेंद पर जयवर्धने ने कैच ले लिया।

हालांकि अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने अच्छे प्रदर्शन कर वनडे सीरीज के लिए उम्मीदें जगाई थी। 172 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद युवराज सिंह फॉर्म में दिखे।

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत को श्रीलंका में अबतक 35 में से 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यहां पिछले 11 मैचों में से 7 मैचों में भारत को भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

पोस्टे बी Satendra Negi From Dehradun

हा हा ह ह हा हा हा हा हा ये तो होना ही था. ओर होता रहेगा. भारा का मीडिया

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी amit dulange

शेर शब्द मुझे लगता है की श्रीलंका के खिलाड़ियों के लिए इस्तेमाल करना उचित होगा, क्योंकी येह लोग जिस तरह

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी sharad saxena

शेर शब्द की इतनी बेइज़्ज़ती मत कीजिए, केसे शेर हे जो 10 मे से 6 मेचो मे ढेर हो जाते

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी hukkam

इंडिया को अपनी ब्ल्ले बाज़ी पर शर्म करनी परेगी

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित