राखी के बाद अब राहुल महाजन रचाएंगे स्वयंवर

राहुल ने एक टीवी चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया है।
मुंबई। राखी सावंत के नक्शे कदम पर चलते हुए अब राहुल महाजन भी पूरी दुनिया के सामने स्वयंवर रचाने वाले हैं। राहुल ने एक टीवी चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया है।
जल्द ही राखी का स्वयंवर की तर्ज पर एनडीटीवी इमेजिन एक नया शो लाने जा रहा है। लेकिन इस बार शो में राखी की जगह राहुल महाजन को लेने का फैसला किया गया है।
जिस तरह से राखी का स्वयंवर में राखी इकलौती लड़की थी और उनसे शादी करने के लिए दुनियाभर के लड़कों को सेलेक्ट किया गया था। ठीक उसी तरह इस बार राहुल महाजन शो में लीड करेंगे और इमेजिन उनके लिए नई जीवन संगिनी की तलाश करेगा।
इस रियलिटी शो का नाम स्वयंवर-2 रखा गया है। गौरतलब है कि ये राहुल की दूसरी शादी होगी। इससे पहले राहुल महाजन ने अपनी दोस्त श्वेता से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


























