भारत हारा, मैच के साथ सीरीज भी गंवाई

TimeMon, Aug 11, 2008 at 12:02 , Updated at Mon, Aug 11, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: cricket, india | 1 कमेंट्स

Email Print

कोलंबो। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के चौथे दिन ही टीम इंडिया श्रीलंका से परास्त हो गई। टीम इंडिया मैच के साथ सीरीज भी गंवा चुकी है। इससे पहले भारतीय टीम सिर्फ 268 रन ही बना सकी।

इस तरह टीम इंडिया श्रीलंका पर मात्र 121 रन की ही बढ़त ले पाई। श्रीलंका ने यह लक्ष्य दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

आज भी भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहा। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद भारत को मजबूत खेल दिखाकर सहारा देने वाले राहुल द्रविड़ भी आउट हो गए। राहुल ने 116 गेंदे खेलकर 68 रन बनाए।

टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 15 बोल में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय पारी के आखिरी विकेट ईशांत शर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 5 गेंदों का सामना किया लेकिन कोई रन नहीं बना सके।

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर महज 148 रन ही बना पाए थे। इससे पहले भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में 147 रन की बढ़त के साथ 396 रन बनाए थे।

तीसरे दिन खेल खत्म होने के समय राहुल द्रविड़ 46 पर और लक्ष्मण 17 रन पर खेल रहे थे। श्रीलंका के विकेट झटकने वाले गेंदबाद वी प्रसाद और मेंडिस रहे जिन्होंने 2-2 विकेट लिए।

इसके अलावा मुरली ने भी एक विकेट अपने नाम किया। सबसे पहले सहवाग 34 रन बनाकर

पैवेलियन लौटे।

इसके तुरंत बाद गंभीर भी 26 के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड हो गए। गांगुली और द्रविड़ ने

भारतीय पारी को 108 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद गांगुली मुरली की फिरकी में फंस कर 18 रन पर एलबीडब्लू हो गए और उनके बाद द्रविड़ के साथ पारी को आगे बढ़ाने आए पार्थिव पटेल भी एक रन बना कर चलता हो गए। तेंदुलकर भी आउट हो गए।

इससे पहले कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन संगकारा ही छाए रहे। संगकारा की शतक के बदौलत श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत पर बढ़त बनाने में कामयाबी मिली।

पोस्टे बी Manoj Bansal

भारत के लिए खेलना शुरू करो , खेल पर ध्यान दो , पैसे पर नई.

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित