श्रीलंका के खिलाफ भारत पर हार का खतरा

TimeSun, Aug 10, 2008 at 11:04 , Updated at Sun, Aug 10, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: India,Cricket,Srilanka | 2 कमेंट्स

Email Print

संगकारा की शतक के बदौलत श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत पर बढ़त।

संगकारा की शतक के बदौलत श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत पर बढ़त।

कोलंबो: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में 147 रन की बढ़त के साथ 396 रन बनाए। खेल समाप्त होने तक भारत के 5 विकेट महज 148 रन पर गिर गए थे।इस प्रकार भारत को श्रीलंका पर महज 1 रन की बढ़त मिली है जबकि उसकी आधी टीम आउट हो चुकी है।

खेल खत्म होने के समय राहुल द्रविड़ 46 पर और लक्ष्मण 17 रन पर खेल रहे थे। श्रीलंका के विकेट झटकने वाले गेंदबाद वी प्रसाद और मेंडिस रहे जिन्होंने 2-2 विकेट लिए इसके अलावा मुरली ने भी एक विकेट अपने नाम किया। सबसे पहले सहवाग 34 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

इसके तुरंत बाद गंभीर भी 26 के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड हो गए। गांगुली और द्रविड़ ने भारतीय पारी को 108 रनों तक पहुंचाया। इसके बाद गांगुली मुरली की फिरकी में फंस कर 18 रन पर एलबीडब्लू हो गए और उनके बाद द्रविड़ के साथ पारी को आगे बढ़ाने आए पार्थिव पटेल भी एक रन बना कर चलता हो गए। तेंदुलकर भी आउट हो चुके हैं।

इससे पहले कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन संगकारा ही छाए रहे। संगकारा की शतक के बदौलत श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत पर बढ़त बनाने में कामयाबी मिली।

गौरतलब है कि भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। लेकिन धम्मिका प्रसाद की तेज गेंदबाजी और अजंता मेंडिस की फिरकी के आगे भारतीय पारी 249 पर सिमट गई।

दूसरी ओर टीम इंडिया के चार प्रमुख खिलाड़ी शनिवार को जख्मी हो गए। वीवीएस लक्ष्मण टखने की चोट की वजह से मैदान पर नहीं उतरे, जबकि सचिन तेंदुलकर को कैच लेते वक्त चोट लगी।

जबकि इशांत शर्मा को क्रैंप की वजह से ओवर के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा और पार्थिव पटेल के चेहरा बॉल लगने से फट गया।

भारत और श्रीलंका इस सिरीज़ में 1-1 से बराबर हैं।

भारत ने गॉल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही श्रीलंका की टीम को 170 रनों से मात देकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की थी।

पोस्टे बी vibhor srivastav

तेआम इंडिया का एसा पेरफोर्मेंसे देने की आदत हो गयई है.

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी akhil chandak

ये इंडिया की आदत है 1 मातच जीतकर कोमेबक्क करते पर अखी मे सेरिएस तोह हारना पका रहेटा इतस न्ट

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित