एनटी अवॉर्ड में IBN7 की धूम

TimeSun, Aug 10, 2008 at 02:43 , Updated at Thu, Aug 14, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: ibn7, Ent award | 2 कमेंट्स

Email Print

नई दिल्ली। IBN7 के क्राइम शो "क्रिमिनल" ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है। न्यूज टेलीविजन अवॉर्ड में उसे सर्वश्रेष्ठ क्राइम शो घोषित किया गया है।

IBN7 के ही टॉक शो "ज़िंदगी लाइव" को सर्वश्रेष्ठ टॉक शो का अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट इनवेस्टिगेटिव स्टोरी का अवॉर्ड IBN7 के "ऑपरेशन माया" को मिला है।

IBN7 के सहयोगी चैनल CNN-IBN को बेस्ट इंग्लिश न्यूज चैनल का अवॉर्ड दिया गया है। CNN-IBN के एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को बेस्ट न्यूज एंकर का अवॉर्ड मिला है।

अपराध की रीढ़ तोड़ने वाले कार्यक्रम "क्रिमिनल" ने क्राइम की दुनिया की पल-पल की घटनाओं पर नजर रखी है। इनकी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाकर उसने न सिर्फ लोगों को सचेत किया है बल्कि उन्हें अपराध और अपराधियों के खिलाफ खड़े होने का हौसला भी दिया है।

बृजमोहन दुग्गल के दिशानिर्देश में क्रिमिनल की टीम की मेहनत रंग लाई है। राशिद अंसारी, अमित कुमार गुप्ता, सैयद सुहेल, धीरज ठाकुर, पुलकित नागर और विकास पांडेय ने मिलकर क्रिमिनल को एक नए मुकाम तक पहुंचाया है।बहुत ही कम समय में "क्रिमिनल" एक शो से एक मुहिम में बदल गया।

"ज़िंदगी लाइव" उन लोगों का कार्यक्रम है जिन्होंने मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंसकर भी जीने का हौसला नहीं छोड़ा तथा जंग लड़ने का माद्दा बनाए रखा। उनकी सच्ची कहानियां उनकी ही ज़ुबानी पेश करने का जरिया है "ज़िंदगी लाइव"।

"ऑपरेशन माया" के जरिए IBN7 ने उन बाबाओं की पोल खोली थी जो धर्म के नाम पर काले धन को सफेद करने की दुकानें खोले हुए थे। IBN7 की इस स्टोरी ने उस समय पूरे देश में तहलका मचा दिया था।

पोस्टे बी Lokesh Gurjar

ज़िंदगी लाइव से मैं बिल्कुल सहमत हूँ ,काफ़ी बेहतरीन शो है मैने ख़ुद इसमे औड़ींयांस में कई बार भाग लिया

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Nishant

मैने ओपेरातिओं माया देखा था. लेकिन उसका कोई फ़ोललोव उप नही किया गया त. आगा उस्क फ़ोल्ल उप किया जात

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित