श्रीलंका ने 6 विकेट पर 251 रन बनाए

TimeSat, Aug 09, 2008 at 11:52 , Updated at Sat, Aug 09, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Srilanka,Wicket,India | 0 कमेंट्स

Email Print

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज खेल शुरू होते ही जहीर ने लिए विकेट।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज खेल शुरू होते ही जहीर ने लिए विकेट।

कोलंबो: भारतीय टीम के तीन धुरंधर श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में चोटिल हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर कैच लेने के चक्कर में अपनी कुहनी में चोट लगा बैठे जब कि मैच शुरु होने से पहले ही लक्ष्मण प्रैक्टिस सेशन में अपने एड़ी में चोट लगा बैठे।

वहीं मैच में गेंदबाजी करते हुए ईशांत शर्मा का रन अप बिगड़ा और वो पिच पर गिर पड़े। इससे उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। कोलंबो में मिल रही जानकारी के मुताबिक तीनों ही खिलाड़ियों को मामूली चोट लगी है और वो कल से मैदान पर दोबारा नजर आएंगे।

इससे पहले पहली पारी में भारतीय टीम महज़ 249 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट पर 251 रन बना लिए थे।

संगकारा और वास ने लंबी साझेदारी के बदौलत शुरुआती झटकों के बाद श्रीलंका की पारी संभली। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वास 47 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद महेला भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। महेला जयवर्धने सिर्फ 2 रन ही बना सके। समरवीरा 35 रन बनाकर पवैलियन लौटे।

इससे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल रही।

बैटिंग पिच होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया सिर्फ 249 रन ही बना पाई।

टीम इंडिया में ओपनर सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर(72) ने बनाए। इसके अलावा जहीर खान (32) और इशांत शर्मा (17) की पारी खेली।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित