मीरा का ‘उस व्यक्ति’ से रिश्ता रहा है: भट्ट

TimeFri, Sep 04, 2009 at 17:48 , Updated at Fri, Sep 04, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Mahesh Bhatt, Speak, Meera | 0 कमेंट्स

Email Print

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा का पति बताने वाले लाहौर के एक आदमी से मीरा की जान को खतरे के चलते दो दिन पहले तक फिल्म निर्माता महेश भट्ट उनकी मदद को तैयार थे, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि मीरा का अतीत में उस आदमी से रिश्ता था।

भट्ट ने कहा कि हां, मीरा ने लाहौर से मुझे फोन किया था। मीरा का कहना था कि कोई आदमी उनका पति होने का दावा कर रहा है। वह उनका घर तोड़ना और उन्हें मारना चाह रहा है! जब मीरा ने यह बात कही तो उस समय लग रहा था कि उन्हें वास्तव में मदद की जरूरत है।

अब स्थिति एकदम बदल गई है। खबरों के मुताबिक जो व्यक्ति मीरा का पति होने का दावा कर रहा था, वह वास्तव में उनका पति है और अपने इस दावे के समर्थन में उसके पास दस्तावेज और फोटो भी हैं। जाहिर तौर पर वह मीरा के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मीरा के सुरक्षाकर्मियो ने उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

भट्ट कहते हैं कि पाकिस्तानी फिल्म निर्माता सोहेल खान ने मुझे सूचित किया कि विभिन्न न्यूज चैनल देशभर में मीरा और उनके पति के फोटो प्रसारित कर रहे हैं और उनका 'निकाहनामा' भी दिखाया जा रहा है। यह मीरा के झूठे होने के पर्याप्त सबूत हैं।

भट्ट कहते हैं कि मीरा से आगे हुई बात के मुताबिक मैंने महसूस किया की स्थिति उतनी साफ नहीं है जितनी कि शुरूआत में महसूस हो रही थी। मीरा भी उतनी सच्ची नहीं थीं जितना वह अपने को दिखा रही थीं।

मीरा ने स्वीकार किया कि पूर्व में उनका उस व्यक्ति के साथ संबंध था, लेकिन उन्होंने शादी की बात से इंकार किया है। महेश भट्ट ने मुकेश भट्ट के साथ 2005 में बनाई फिल्म 'नजर' के साथ मीरा को बॉलीवुड में स्थापित किया था। सोनी राजदान के निर्देशन में बनी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही इस फिल्म में मीरा के सह अभिनेता अश्मित भट्ट थे।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित