IPL टीम खरीदने को लेकर दुविधा में हैं संजू
Fri, Sep 04, 2009 at 12:18 , Updated at Fri, Sep 04, 2009 मनोरंजन सेक्शन
टैग: IPL,Sanjay dutt | 0 कमेंट्स

संजय दत्त भी आईपीएल में टीम खरीदना चाहते हैं
मुंबई। अभिनेता संजय दत्त भी शाहरुख खान, प्रीती जिंटा और शिल्पा शेट्टी की तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम खरीदना चाहते हैं लेकिन वह इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि 1993 में हुए मुबंई बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए जाने की वजह से उन्हें इसकी इजाजत मिलेगी भी या नहीं।
दत्त के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि दिसंबर में दो नई टीमें अहमदाबाद और नागपुर के रूप में अस्तित्व में आ रहीं हैं। दत्त उनमें से एक खरीद सकते हैं।
राजनीति में कदम रख चुके संजू बाबा को 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोटों के लिए शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी करार दिया गया था। टीम खरीदने को लेकर आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी से उनकी बातचीत भी हई है।
दत्त के अलावा फिल्म अभिनेता सलमान खान भी आईपीएल की टीम खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


























