मुन्नाभाई को भी चाहिए IPL में एक टीम

TimeThu, Sep 03, 2009 at 19:17 , Updated at Thu, Sep 03, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Sanjay dutt, Ipl,Team | 0 कमेंट्स

Email Print

इस बारे में संजय दत्त ने मुंबई में ललित मोदी से मुलाकात की।

इस बारे में संजय दत्त ने मुंबई में ललित मोदी से मुलाकात की।

मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेट का गहरा रिश्ता हो गया है। अब मुन्नाभाई संजय दत्त ने भी आईपीएल की एक टीम खरीदने की ख्वाहिश जाहिर की है। इस बारे में वो कल मुंबई में आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी से मिले। उन्होंने मोदी के अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के मेंबर निरंजन शाह से भी बातचीत की।

2011 में आईपीएल में 8 से 10 टीमें होने जा रही हैं। दो टीमों के लिए कई सौदागर सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों सलमान खान ने भी आईपीएल की टीम में दिलचस्पी दिखाई थी।बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहले ही आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं, तो शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स और प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब में हिस्सेदार हैं। यही नहीं, जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स और कैटरीना कैफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ी हुई हैं।

वैसे इस सोमवार को सलमान खान की ओएनजीसी नेहरू कप फुटबॉल के फाइनल में मौजूदगी ने उनके फुटबॉल के प्रति प्रेम को दिखाया। बॉलीवुड के स्टार्स की क्रिकेट से हट कर दूसरे खेलों में दिलचस्पी लेना भारतीय खेलों के लिए एक अच्छा संकेत है। ऐसा सुना गया है कि अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र कुश्ती संघ को इस खेल को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि दी है।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या भारत सरकार को सेक्स एजुकेशन पर जोर देने की जरूरत है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित