ओबामा ने दी इफ्तार पार्टी, मुस्लिमों की तारीफ

ओबामा ने कहा कि मुसलमान हमारे समाज में इतनी अच्छी तरह से घुलमिल गए हैं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लाम धर्म और अमेरिकी मुस्लिमों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वे अमेरिका और दुनिया के मुसलमानों के बीच बेहतर संबंध बनाने को प्रतिबद्ध हैं।
अमेरिकी टेलीविजन चैनल ‘फाक्स न्यूज’ के अनुसार ओबामा ने व्हाइट हाउस में इस्लाम के पवित्र रमजान महीने को मनाने के लिए आयोजित इफ्तार पार्टी में देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए अमेरिकी मुसलमानों की तारीफ करते हुए कहा कि मुसलमान हमारे समाज में इतनी अच्छी तरह से घुलमिल गए हैं और देश के प्रति उनका योगदान इतना अधिक है कि इसका उल्लेख करना असंभव है।
उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकियों की जिम्मेदारी है कि वे पारस्परिक हितों और पारस्परिक सम्मान की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों को प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पार्टी में विशेष रूप से आमंत्रित मैसाच्येट्स हाईस्कूल की छात्रा और एथलीट के रूप में सबसे अधिक करियर प्वाइंट अर्जित करने वाली बिलकिस अब्दुल कादिर की कहानी सभी को सुनाई। उन्होंने कहा कि बिलकिस मुस्लिम समाज की लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए भी एक प्रेरणा है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


























