मिलान में चलेगा भारतीय मुक्का, क्या पदक होगा पक्का!

TimeTue, Sep 01, 2009 at 19:57 , Updated at Tue, Sep 01, 2009 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Boxing, India, Vijendra | 0 कमेंट्स

Email Print

 इस बार विजेंदर सिंह, ननाओ सिंह, अखिल कुमार और जीतेंदर सिंह पर सबकी नजर होगी।

इस बार विजेंदर सिंह, ननाओ सिंह, अखिल कुमार और जीतेंदर सिंह पर सबकी नजर होगी।

नई दिल्ली। फुटबॉल में मचाया धमाल, बैडमिंटन में भी किया कमाल, टेनिस में छू रहे हैं ऊंचाइयां और अब बारी है भारतीय मुक्केबाजों की। मिलान में 4 सितंबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इस बार विजेंदर सिंह, ननाओ सिंह, अखिल कुमार और जीतेंदर सिंह पर सबकी नजर होगी।

इस बार मिडिलवेट के 75 कि.ग्रा. वर्ग में विजेंदर सिंह को दूसरी वरीयता दी गई है। इससे उनके गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें और बुलंद हो गई हैं, क्योंकि अब उन्हें नंबर वन से सीधे फाइनल में ही भिड़ना होगा। ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंदर को पहले दौर में बाई मिला है। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला कजाकिस्तान के मुक्केबाज से होगा।

विजेंदर के अलवा भारत के तीन अन्य मुक्केबाजों को भी वरीयता मिली है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के चार मुक्केबाजों को टॉप-10 में जगह मिली है। बीजिंग ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले अखिल कुमार को सातवीं वरीयता दी गई है उन्हें डोमिनिक रिपब्लिक के मुक्केबाज से भिड़ना है। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता टी नानाओ सिंह को चौथी वरीयता दी गई है। उन्हें अजरबेजान के मुक्केबाज से भिड़ना है।

भारत की 9 सदस्यीय टीम से इस बार काफी उम्मीदें हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज तक कभी भारतीय बॉक्सर ने कोई मेडल नहीं जीता है। इस बार अगर भारतीय मुक्केबाज ये कमाल दिखा देते हैं तो 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की तैयारियों को और बल मिलेगा।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित