पहला दिन: भारत 249, श्रीलंका 1 पर 14 रन
Fri, Aug 08, 2008 at 10:42 , Updated at Fri, Aug 08, 2008 खेल सेक्शन
टैग: India,Cricket,Srilanka | 1 कमेंट्स

श्रीलंकाई गेंदबाज मेंडिस ने 5 विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी।
कोलंबो। पी. सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने भारत के 249 रनों के जवाब में 1 विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के एकमात्र आउट होने वाले बल्लेबाज बीएसएम वर्नापूरा रहे जो 8 रन बनाकर ईशांत शर्मा का शिकार बने।
इससे पहले खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन साफ दिखाई दिया। श्रीलंकाई गेंदबाज मेंडिस के सामने भारतीय बल्लेबाजों घुटने टेक दिए। मेंडिस ने मात्र 56 रन देकर भारत के 5 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया।
मेंडिस के आलावा डी प्रसाद ने 3 विकेट और मुरलीधरन ने 2 विकेट लिए। आखिरी विकेट के तौर पर आउट होने वाले जहीर खान रहे। वे 32 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।
भारतीय पारी की शुरुआत करने वाले सहवाग और गंभीर की जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टीक पाई। सहवाग 21 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग के आउट होने के बाद गंभीर का साथ देने द्रविड़ आए। जोकि 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद सचिन भी कुछ कमाल नहीं कर सके। वो भी सिर्फ 06 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
हालांकि सौरभ गांगुली ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वो भी 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद थोड़ी ही देर में गंभीर भी 72 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। गंभीर के आउट होते ही आया राम गया राम के तर्ज पर पूरी टीम 249 पर सिमट गई।


























पोस्टे बी rahul
द्रविड़ और लक्ष्मण को टेस्ट तेआम से भी निकाल देना चाहिए
रेप्ली टू थिस कमेंट