जम्मूः डॉक्टरों ने किया हाईवे जाम, मलिक आईसीयू में

TimeThu, Aug 07, 2008 at 22:31 , Updated at Thu, Aug 07, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: jammu, amarnath, shrinagar | 0 कमेंट्स

Email Print

Watch Video

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ विवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि कहीं से बड़ी हिंसा की खबर नहीं है लेकिन गुरुवार को फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इससे फिर प्रदर्शनकारी पानी में उतर गए।

कल भी प्रदर्शनकारी सेना से बचने के लिए तवी नदी में उतर गए थे। आज महिलाएं भी पानी में तैरती नजर आईं। ये महिलाएं दुर्गावाहिनी की बताई जा रही हैं। इन महिलाओं को रोकने के लिए भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में बंद समर्थक कर्फ्यू तोड़कर बाहर आ गए और पुलिस पर पत्थरबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सेना ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को हटाया। जम्मू में आचार्य श्री चंद्र कॉलेज ऑफ़ मेडिकल के डाक्टरों ने अमरनाथ मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया और मांग की कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन वापस दे दी जाए।

प्रदर्शन में सभी जूनियर और सीनियर डाक्टर मौजूद थे। इससे पहले सुबह जम्मू में कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। इस ढील का लोगों ने पूरा फायदा उठाया। और जरूरी सामान की खरीदारी की। कई दिनों के बंद और कर्फ्यू से जम्मू के हालात बेहद खराब हैं।

लोग जरूरी सामान के लिए तरस रहे हैं। लेकिन आज उन्हें थोड़ी राहत मिली। उधर अनशन पर बैठे जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक को आज आईसीयू में भर्ती किया गया। वो पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर थे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी थी।

मलिक की मांग है कि इकनॉमिक ब्लॉकेड ख़त्म किया जाए। आज तीसरे दिन भूख हड़ताल के दौरान उनकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई। इसके जलते पुलिस यासीन को जबरन उठा कर अस्पताल ले गई।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित