तीसरे टेस्ट से कार्तिक बाहर, पार्थिव अंदर

TimeThu, Aug 07, 2008 at 20:04 , Updated at Thu, Aug 07, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: third test, kartik, parthiv | 0 कमेंट्स

Email Print

टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले।

टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले।

कोलंबो। श्रीलंका के साथ शुक्रवार से पी. सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। आरक्षित विकेटकीपर पार्थिव पटेल उनका स्थान लेंगे।

तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला के पहले दो मैचों में खेल चुके कार्तिक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उनका स्थान लेने वाले 23 वर्षीय पार्थिव अपने करियर का 20वां टेस्ट खेलेंगे।

दूसरी ओर, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भी इस टेस्ट के लिए एक परिवर्तन का संकेत दिया है। मध्यम गति के गेंदबाज नुवान कुलसेकरा के स्थान पर बाएं हाथ के गेंदबाज थिलान तुषार मिरांडो या फिर धमिका प्रसाद को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसका फैसला मैच के दिन होगा। टीम में स्थान पाने की सूरत में धमिका अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे।

मेजबान टीम सलामी बल्लेबाज माइकल वेंडोर्ट को भी बाहर करने पर विचार कर रही थी। माइकल तीन पारियों में केवल 17 रन बना सके हैं। हालांकि श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने की राय पर माइकल को एक और मौका देने का फैसला किया गया।

मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने कहा, "हमने माइकल से कहा कि वे दबाव से निकलकर अपना स्वाभाविक खेल खेलें। मैं जानता हूं कि वे बढ़िया बल्लेबाजी कर सकते हैं।"

इस मौके पर भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि उनके चार प्रमुख बल्लेबाज काफी लंबे समय तक खराब फार्म में रहे, जो कि सामान्य बात नहीं है। हालांकि कप्तान को इस बात की खुशी है कि चार खिलाड़ियों के रन नहीं जुटा पाने के बाद भी भारत श्रंखला बराबर करने में सफल रहा। कुंबले ने चेतावनी दी कि खराब फार्म में चल रहे उनके ये बल्लेबाज अगर तीसरे टेस्ट मैच के साथ लय पाने में सफल रहे तो श्रीलंका के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

भारत ने सरवनमुत्तु स्टेडियम में दो मैच खेले हैं। वर्ष 1985 में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 149 रनों से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी, जबकि वर्ष 1993 खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित