अमरनाथ मुद्दे पर कहीं इस्तीफा, तो कहीं रैली
Wed, Aug 06, 2008 at 08:43 , Updated at Wed, Aug 06, 2008 देश सेक्शन
टैग: Jammu,PM,Meeting | 3 कमेंट्स
नई दिल्ली। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन देने के विरोध में जम्मू कश्मीर में पिछले तेरह दिनों से प्रदर्शन जारी है।
जम्मू में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यानी बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इस बैठक में सरकार अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद पर आम राय बनाने की कोशिश करेगी। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को बुलाया गया है।
अमरनाथ जमीन मामले में सुलगी आग दिन पर दिन भड़कती जा रही है। आज यानी बुधवार को दिल्ली में भी अमरनाथ जमीन मुद्दे पर हंगामा हुआ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने रैली निकाली। उनकी मांग है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को वापस बुलाया जाए।
साथ ही आज अमरनाथ श्राइन बोर्ड के 10 सदस्यों में से 8सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू के जम्मू के जूरिअन सेक्टर में भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसवालों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।
कठुआ इलाके में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में आईबीएन7 के संवाददाता रमन वर्मा को गोली लग गई। साथ ही एक लोकल चैनल का कैमरामैन भी घायल हुआ।
जबकि सोमवार को भी हंगामें के दौरान दो और प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हुए।
अमरनाथ जमीन विवाद में स्थानीय लोगों के अलावा अब जम्मू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी विरोध का समर्थन किया है। विरोध जताने के लिए जूनियर डॉक्टर एक दिन की हड़ताल पर चले गए। जबकि डॉ़क्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी।
हालांकि सेना ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बलपूर्वक खोलकर कश्मीर को जाने वाले माल की सप्लाई सुनिश्चित कर दी है, फिर भी हालात सामान्य नहीं हैं।
_बेकौस ओफ़ ओँल्य कोंगरेसस पोलीसिएस अब्ौत ओोते बनक लीके मिणोरीत्य इस थे मैं अगेंडा. तेई शोव तट तेई दो नोट
प्रधान मंत्री द्वारा मीटिंग बुलाना और उसमे संघर्ष समिति के पदाड़ीकारियों को नहीं बुलाना इस बात का उधारण हैं की



























पोस्टे बी PARIMOKSH SETH
अल्ल थे अंती नाटीओनल्स पेओपले ओफ़ कश्मीर र रेस्पोंसीबले फ़ोर तीस ट्रौबले. आल्लोतमेंट ओफ़ लंड तो श्री अमरनाथ श्र्ीणे बोआर्ड
रेप्ली टू थिस कमेंट