जम्मू में प्रदर्शनकारियों ने चौकी फूंकी, दो पुलिसवाले मरे

TimeTue, Aug 05, 2008 at 16:59 , Updated at Tue, Aug 05, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: amarnath land row, jammu | 0 कमेंट्स

Email Print

Watch Video

पवन शर्मा

जम्मूअमरनाथ की आग में जम्मू कश्मीर झुलस रहा है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन देने और वापस लेने के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर में पिछले तेरह दिनों से प्रदर्शन जारी है।

जम्मू के जम्मू के जूरिअन सेक्टर में भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसवालों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

कठुआ इलाके में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में आईबीएन7 के संवाददाता को गोली लग गई है। संवाददाता का नाम रमन शर्मा है। उनके मुंह पर गोली लगी है। रमन को गोली तब लगी जब वो हिंसा की तस्वीरें ले रहे थे। एक लोकल चैनल का कैमरामैन भी घायल हुआ है।

जम्मू के अखनूर सेक्टर के जोरियन गांव में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए फायरिंग की। इसमें 10 लोग घायल हुए हैं। इलाके में तनाव है।

जम्मू के ही सांबा में कल दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे जाम करके कई गाड़ियों को निशाना बनाया।

एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। सेना ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। हालात काबू में करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान निगरानी रखे हुए हैं। उपद्रव के चलते आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू और कश्मीर में भड़काऊ एसएमएस पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सर्विस प्रदाता से कहा है कि अफवाह फैलाने वाले एसएमएस को जाम किया जाए। आज दूसरे दिन कश्मीर घाटी में भी तनाव बरक़रार है।

पुराने श्रीनगर शहर में सुबह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। जगह-जगह रास्ते बंद कर दिए गए। रास्तों पर टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया गया। स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद हैं। दफ्तरों में भी हाजिरी ना के बराबर है। अलगाववादी नेता यासिन मलिक ने भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित