जम्मू मामले में पीएम ने संभाली कमान

TimeTue, Aug 05, 2008 at 11:00 , Updated at Tue, Aug 05, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: Jammu,Bandh,Amarnath | 0 कमेंट्स

Email Print

बैठक में सरकार अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद पर आम राय बनाने की कोशिश करेगी।

बैठक में सरकार अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद पर आम राय बनाने की कोशिश करेगी।

Watch Video

नई दिल्ली। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन देने के विरोध में जम्मू कश्मीर में पिछले तेरह दिनों से प्रदर्शन जारी है।

जम्मू में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार यानी 6 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

इस बैठक में सरकार अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद पर आम राय बनाने की कोशिश करेगी। इस बैठक में सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को बुलाया गया है।

अमरनाथ जमीन मामले में सुलगी आग दिन पर दिन भड़कती जा रही है। हंगामें के दौरान सोमवार को दो और प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हुए।

अमरनाथ जमीन विवाद में स्थानीय लोगों के अलावा अब जम्मू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी विरोध का समर्थन किया है। विरोध जताने के लिए जूनियर डॉक्टर एक दिन की हड़ताल पर चले गए। जबकि डॉ़क्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी ।

हालांकि सेना ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बलपूर्वक खोलकर कश्मीर को जाने वाले माल की सप्लाई सुनिश्चित कर दी है, फिर भी हालात सामान्य नहीं हैं। जम्मू में आंदोलनकारियों ने जम्मू बंद पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित