अमरनाथ भूमि विवाद में 3 और की मौत

TimeMon, Aug 04, 2008 at 23:20 , Updated at Tue, Aug 05, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: JAMMU, killed, amarnath | 1 कमेंट्स

Email Print

Watch Video

पवन शर्मा

जम्मू। अमरनाथ जमीन मामले में सुलगी आग दिन पर दिन भड़कती जा रही है। श्राइन बोर्ड को जमीन देने के विरोध में जम्मू कश्मीर में पिछले बारह दिनों से प्रदर्शन जारी है।

सोमवार को भी जम्मू और श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। गुस्साए लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। हंगामे में जम्मू में दो और श्रीनगर में एक की मौत हो गई । उधर इस मसले पर पीएम ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

जम्मू में कर्फ्यू के बीच लोगों का हुजूम है। उन्हें कर्फ्यू की परवाह नहीं है। पिछले 12 दिनों से लोग सड़कों पर कर्फ्यू तोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के सांबा इलाके में एक बार फिर पुलिस और लोगों के बीच घमासान हुआ।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिसवालों ने पहले तो हवाई फायरिंग की। लेकिन उसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उनपर ही गोलियां चला दीं।

फायरिंग में कई लोगों को गोली लगी। हंगामे में 2 लोगों की मौत हो गई और सात लोग जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों के अलावा अब जम्मू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी विरोध का समर्थन किया है। विरोध जताने के लिए जूनियर डॉक्टर एक दिन की हड़ताल पर चले गए।

हालांकि डॉ़क्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखीं। अमरनाथ जमीन विवाद को लेकर कश्मीर बंद रहा। श्रीनगर में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी कम रही ।

बंद के दौरान श्रीनगर के कई इलाकों में प्रदर्शनकारी रास्ते पर उतर आए। रास्ते पर टायर जलाए और लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो ये पुलिस से भिड़ गए और पथराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़े। अलगावादी नेताओं ने कश्मीर बंद की अपील की थी।

अलगाववादी नेताओं के मुताबिक सरकार जम्मू में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है। जम्मू में बंद प्रदर्शन के चलते कश्मीरी फल व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि हाइवे से होकर जानेवाली कश्मीर की गाड़ियों को रोक दिया जाता है।

इस मामले को लेकर जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक मंगलवार से भूख हड़ताल पर जा रहे हैं।

पोस्टे बी Rajesh Khajuria

मैं सबसे पेहले मेडिया सैई ही पूछना चाहता हू की आगार यासीन मालिक केहता है की जम्मू के लोग कोंमुनाल

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित