जम्मू: मीडियाकर्मियों पर पुलिस की गाज

TimeSun, Aug 03, 2008 at 14:26 , Updated at Mon, Aug 04, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: Jammu,Bandh,Amarnath | 1 कमेंट्स

Email Print

Watch Video

जम्मू। पिछले कई दिनों से जम्मू में अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद को लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन से जुड़ी हर खबर दिखाने का खामियाजा अब मीडियाकर्मियों को खुद भुगतना पड़ रहा है।

प्रशासन ने जम्मू में मीडिया पर पाबंदी लगा दी है। सभी न्यूज चैनलों को ब्लैक आउट कर दिया गया है।

इससे नाराज मिडियाकर्मी धरने पर बैठ गए हैं। मीडियाकर्मियों को धरने से हटाने के लिए पुलिस ने आज आँसू गैस के गोले भी छोड़े।

मीडियाकर्मियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में चार मीडियाकर्मी घायल हो गए। जबकि जम्मू के दैनिक जागरण का दफ्तर सील कर दिया गया ।

इससे पहले श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड यानी एसएएसबी को आवंटित जमीन वापस लेने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ लगभग एक महीने से जम्मू में फैली आंदोलन की आग शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गई।

सरकार के फैसले के विरोध में हजारों लोगों ने शनिवार को दिल्ली में भी प्रदर्शन किया और संसद का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन बीच रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज भी किया।

पोस्टे बी anil

हमे शर्म आ रही है जम्मू कश्मीर सरकार और केँदेर सरकार पर . जम्मू जल रहा है और आ बाक़ी

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित