भारत ने श्रीलंका को 170 रनों से हराया

TimeSun, Aug 03, 2008 at 11:02 , Updated at Sun, Aug 03, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: India,Cricket,Srilanka | 0 कमेंट्स

Email Print

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का  बेहतरीन प्रदर्शन।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन।

गाले। श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 307 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम 136 रन पर ही सिमट गई।

भारतीय टीम के गंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसके सभी बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन लौटा दिया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 170 रनों से जीत दर्ज करते हुए बराबरी कर ली है।

चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए भी कुछ अच्छी नहीं रही। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने रनों की कमी को देखते हुए श्रीलंका पर अपना आक्रमण जारी रखा।

पहली पारी में 66 रन बनाने वाले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज मलिंदा वर्णपुरा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें इशांत शर्मा ने वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच कराया।

इसके अलावा श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कुमार संगकारा भी मात्र एक रन बनाकर जहीर खान के शिकार बने।

पहली पारी में 86 रन बनाने वाले कप्तान महेला जयवर्धने भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 रन के निजी स्कोर पर इशांत शर्मा की गेंद पर राहुल द्रविड़ के हाथों लपके गए।

इससे पहले भारतीय टीम ने 200 रनों से आगे खेलते हुए 269 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने 306 रनो की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 307 रनों का लक्ष्य रखा है।

गौरतलब है कि भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने जहां 50 रनों का योगदान दिया, वहीं गौतम गंभीर ने शानदार 74 रन बनाए।

पहली पारी में नाबाद 201 रन बनाने वाले सहवाग ने एक बार फिर अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके और गंभीर के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई।

गंभीर ने 149 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। उन्हें श्रीलंका के युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने बोल्ड किया। उस समय भारत स्कोर 144 रन था। आउट होने से पहले गंभीर पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ चुके थे।

चौथे दिन भारतीय टीम को पहला झटका वीवीएस लक्ष्मण के रूप में लगा। मेंडिस ने 13 के स्कोर पर लक्ष्मण को आउट किया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक मुरलीधरन की गेंद पर 20 के निजी स्कोर पर संगकारा को कैच थमा बैठे।

सौरभ गांगुली भी मुरली की गेंद पर सस्ते में स्टंप आउट हो गए। कप्तान अनिल कुंबले ज्यादा देर नहीं टिक पाए और दो रन बनाकर मेंडिस की गेंद पर चलते बने।

इशांत शर्मा बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए।

इसके पहले गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 237 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित