भारत को 4 विकेट पर 237 रनों की बढ़त

TimeSat, Aug 02, 2008 at 10:35 , Updated at Sat, Aug 02, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: cricket, india, srilanka, gale | 0 कमेंट्स

Email Print

मुश्किल में श्रीलंका।

मुश्किल में श्रीलंका।

गाले। श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय टीम ने 237 रनों की बढ़त के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

पहली पारी में श्रीलंका को 292 रनों पर समेटने के बाद 37 रनों की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 200 रन बना लिए।

खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने से पहले तक सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण अपना खाता नहीं खोल सके थे।

भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने जहां 50 रनों का योगदान दिया, वहीं गौतम गंभीर ने शानदार 74 रन बनाए।

पहली पारी में नाबाद 201 रन बनाने वाले सहवाग ने एक बार फिर अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनके और गंभीर के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई।

गंभीर ने 149 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। उन्हें श्रीलंका के युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने बोल्ड किया। उस समय भारत स्कोर 144 रन था। आउट होने से पहले गंभीर पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ चुके थे।

मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले द्रविड़ ने 92 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। सचिन ने अपनी 42 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। उनका विकेट चमिंडा वास ने लिया।

इससे पहले, भारत ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के छह तथा कप्तान अनिल कुंबले के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका की पहली पारी 292 रन पर समेट दी।

श्रीलंका की ओर से कप्तान माहेला जयवर्धने ने सबसे अधिक 86 रन बनाए। जयवर्धने 188 गेंदों पर 10 चौके लगाए। इसके अलावा मलिंदा वर्णपुरा ने 66 और कुमार संगकारा ने 68 रनों का योगदान दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे।

श्रीलंका ने अपने आखिरी तीन विकेट मात्र एक रन के अंतराल पर खो दिए। श्रीलंका ने 291 रन पर अपना आठवां विकेट गंवाया था। इसके बाद एक रन जोड़कर उसके बाकी बल्लेबाज आउट हो गए। नुवान कुलशेखर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

मैच के दूसरे दिन के अपने स्कोर पांच विकेट पर 215 रन से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने शनिवार को सबसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने का विकेट खोया।

यह विकेट 250 के कुल योग पर गिरा। प्रसन्ना 67 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाने के बाद हरभजन की गेंद पर वीवीएस लक्ष्मण के हाथों लपके गए।

सातवें विकेट के रूप में वास आउट हुए। श्रीलंका का यह विकेट 255 के योग पर गिरा। एक रन बनाने वाले वास को कुंबले ने हरभजन के हाथों कैच कराया।

श्रीलंका को आठवां झटका कप्तान जयवर्धने के रूप में 291 के योग पर लगा। अपना 31वां अर्धशतक लगाने वाले जयवर्धने को कुंबले ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।

इसके बाद एक रन के अंतराल पर मेंडिस और मुरलीधरन भी चलते बने। मेंडिस और मुरली खाता भी नहीं खोल सके।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित