जम्मू में हालात बेकाबू, दो मरे
Fri, Aug 01, 2008 at 21:12 , Updated at Mon, Aug 04, 2008 देश सेक्शन
टैग: JAMMU, LATHICHARGE | 1 कमेंट्स
जम्मू। जम्मू में बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को सांबा के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर हमला बोल दिया। इसमें डिप्टी कमिश्नर जख्मी हो गए।
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पंचतीर्थी इलाके की पुलिस चौकी को भी फूंक दिया।
उन्होंने कर्फ्यू को तोड़कर हंगामा किया। परेड ग्राउंड में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा देर शाम तक जारी रहा। प्रदर्शनकारी जहां पुलिस पर पत्थर बरसा रहे थे, वहीं पुलिस पत्थर का जवाब आंसू गैस के गोलों से दे रही थी। आज प्रदर्शन का नौवां दिन है।
बेकाबू प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड से वापस ली गई जमीन को दोबारा लेने की मांग पर अड़े हैं। जब से सरकार ने बोर्ड को दी गई जमीन वापस ली, तभी से जम्मू में तनाव है।
इस मामले को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए जम्मू में कर्फ्यू लगा दिया गया था। बीते तीन दिन कर्फ्यू में ढील दी गई। लेकिन आज फिर जम्मू में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया। लेकिन कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारी हंगामे पर उतर आए।




























पोस्टे बी manu
हम जम्मू वाले अपने हक़ के लिए लड़ रहे हें जम्मू के लोगों को दबाया जा रहा है हुमारी आवाज़
रेप्ली टू थिस कमेंट