दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका 215 पर 5

TimeFri, Aug 01, 2008 at 10:10 , Updated at Fri, Aug 01, 2008 खेल सेक्शन

Tagsटैग: Sehwag,Cricket,Match | 0 कमेंट्स

Email Print

पहले दिन वीरेंद्र सहवाग ने 201 नाबाद रन बनाए।

पहले दिन वीरेंद्र सहवाग ने 201 नाबाद रन बनाए।

गाले, श्रीलंका।गाले में श्रीलंका-भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने भारत के 329 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 61 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के एमजी वांडर्ट ने 4 रन, वर्नापुरा ने 66 रन, संगकारा ने 68 रन, समरवीरा ने 14 रन बनाए जबकि दिलशान बिना खाता खोले ही पैवेलियन लोट गए। महिला जयवर्धने 46 रन बनाकर और पी जयवर्धने 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के तरफ से जहीर खान ने एक विकेट और हरभजन सिंह ने लगातार 4 विकेट झटके।

इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय पारी में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक बनाया। सहवाग ने 227 गेंदो पर 22 चौकों की मदद से नाबाद 201 रन बनाए।

उनकी इस धमाकेदार पारी के बदौलत भारत ने 9 विकेट पर 329 रन बनाए। मालूम हो कि सहवाग ने साल 2005 और वर्ष 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 2005 में उन्होंने बंगलौर में 201 रन बनाए थे जबकि 2006 में लाहौर टेस्ट में 254 रन बनाने में सफल रहे थे।

सहवाग ने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक भी लगाए हैं। वे ब्रायन लारा और सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 319 रन है जो उन्होंने इसी वर्ष चेन्नई टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित