सहवाग का शतक, त्रिमूर्ति फेल
Thu, Jul 31, 2008 at 08:08 , Updated at Thu, Jul 31, 2008 खेल सेक्शन
टैग: Kumble,Cricket,India | 2 कमेंट्स

सहवाग और गंभीर की बदौलत भारत की शुरुआत अच्छी रही।
गाले । कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बावजूद भारतीय टीम गुरुवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में बगैर किसी परिवर्तन के उतरी। भारत की शुरुआत शानदार रही लेकिन बाद में भारतीय पारी लड़ख़ड़ा गई।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत 4 विकेट गंवाकर 44.3 ओवर में 214 रन बना चुका है। सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने जहां शतक ठोका वहीं गौतम गंभीर 56 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल द्रविड़ इस मैच में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके और मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। सचिन तेंदुलकर भी महज 5 रन पर चलते बने। गांगुली ने तो खाता भी नहीं खोला। वीरेंद्र सहवाग नाबाद 128 और लक्ष्मण 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आज गंभीर और द्रविड़ को जहां मेंडिस ने आउट किया, वहीं सचिन और गांगुली के विकेट वास ने लिए। बारिश के कारण काफी देर तक मैच रुका भी रहा। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मैदान पर श्रीलंका का रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है। उसने यहां अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से छह में उसे जीत मिली है।
अहम बात यह है कि तीन मैचों में उसे पारी की जीत मिली है। गाले में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका ने भारत को दस विकेट से हराया था।


























पोस्टे बी satendra Negi
ह हा हा ये भारा की नाक काटाने को जा रखें हैं वहा. इस टेस्ट को भी ये पारी ओर
रेप्ली टू थिस कमेंट