जापान के पीएम 30 अगस्त को चुनाव कराने पर राजी
Mon, Jul 13, 2009 at 16:52 , Updated at Mon, Jul 13, 2009 दुनिया सेक्शन
टैग: Japan, Election, Taro Aso, | 0 कमेंट्स

प्रधानमंत्री तारो आसो संसद के निचले सदन को भंग करने और 30 अगस्त को चुनाव कराने पर राजी हो गए हैं।
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री तारो आसो सोमवार को संसद के निचले सदन को भंग करने और 30 अगस्त को चुनाव कराने पर राजी हो गए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ये फैसला तब लिया गया जब निकाय चुनावों में एलडीपी और न्यू कमोतो पार्टी के गठबंधन को बहुमत नहीं मिला। इन चुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी-डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान सबसे सशक्त होकर उभरी है।
127 सदस्यीय सदन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान ने 54 सीटें जीतीं। जबकि एलडीपी को 38 और कोमातो को महज 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इन नतीजों से एलडीपी-कमोतो सरकार पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इससे राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों का अनुमान जरूर लगाया जा सकता है।
हाउस आफ रिप्रजेंटेटिव्स का कार्यकाल 10 सितंबर को खत्म होने जा रहा है और इसे 21 जुलाई तक भंग किया जा सकता है। एलडीपी ने करीब 50 साल तक देश का नेतृत्व संभाला है लेकिन हाल में उनकी लोकप्रियता तेजी से घटी है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


























