25 हजार डॉलर के ताबूत में दफन होंगे जैको

TimeSat, Jul 04, 2009 at 13:23 , Updated at Sat, Jul 04, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Michael Jackson, coffin | 1 कमेंट्स

Email Print

'प्रोमेथियन' नामक इस ताबूत पर 14 कैरेट सोने की पॉलिश है।

'प्रोमेथियन' नामक इस ताबूत पर 14 कैरेट सोने की पॉलिश है।

लंदन। 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन को 25 हजार डॉलर के तांबे के ताबूत में दफनाए जाने की संभावना है। अमेरिकी मनोरंजन जगत के बेताज बादशाह जेम्स ब्राउन को भी इसी तरह के ताबूत में दफनाया गया था।

'प्रोमेथियन' नामक इस ताबूत पर 14 कैरेट सोने की पॉलिश है। इसके अंदर का हिस्सा नीला और मखमली है।

वेबसाइट ‘द सन डॉट डॉट यूके’ के मुताबिक इस ताबूत को इंडियाना की कंपनी बेट्सविल्ले कास्केट ने बनाया है।

'गॉडफादर ऑफ सोल' के नाम से चर्चित जेम्स ब्राउन के निधन के बाद जैक्सन ने कई तरह के ताबूतों का निरीक्षण किया था। करीब 73 वर्ष की उम्र में वर्ष 2006 में ब्राउन का निधन हो गया था।

कुपवाड़ा: मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वेड्डेर बाला वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने पर शुक्रवार को वन की घेराबंदी की।

एक अधिकारी ने बताया कि जंगल की तलाशी लेते समय सैनिकों पर वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

मुठभेड़ में घायल दो जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित