समीक्षा: ‘कम्बख्त इश्क’ से हंसी नदारद है

TimeFri, Jul 03, 2009 at 17:46 , Updated at Fri, Jul 03, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Film,Kambakth,Ishq,Review | 0 कमेंट्स

Email Print

अफसोस ये फिल्म हंसी से कोसों दूर है।

अफसोस ये फिल्म हंसी से कोसों दूर है।

फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें आपको हॉलीवुड एक्शन, हॉलीवुड कलाकार, अक्षय के स्टंट और करीना का जादू देखने को मिलेगा लेकिन जो नहीं मिलेगी वो है हंसी।

आप फिल्म में इस्तेमाल किए गए लॉजिक पर सवाल नहीं खड़े कर सकते भले ही वो सिली सिचुएशन हो या फिर उनके सेक्सी ह्यूमर। लेकिन इस फिल्म से अगर कोई कुछ उम्मीद करता है तो वो है नॉन स्टॉप फन। लेकिन अफसोस ये फिल्म हंसी से कोसों दूर है।

पिछले तीन महीनों से चल रहे फिल्म के चुटीले प्रोमो देखकर लोगों को फिल्म की पूरी कहानी समझ में आ गई है। पहले हिस्से में सेक्स बैटल को काफी अच्छे ढंग से पेश किया गया है। लेकिन मुश्किल तब शुरू होती है जब अंत के एक घंटे में कुछ और ही स्थिति हो जाती है।

फिल्म में बहुत बार ये दिखाया गया कि अक्षय-करीना प्यार का अंत होते–होते एक हो जाते थे। फिल्म का अंत आप फिल्म खत्म होने के आधे घंटे पहले ही बता सकते हैं।

लेकिन जरा रुकिए फिल्म में हॉलीवुड का बॉलिवुड से मिलन कुछ खास नहीं लगता। हॉलीवुड एक्टर्स ने ब्रैंडन राउथ और डेनिस रिचर्ड्स ने खुद को बेवकूफ ही बनाया है। डेनिस जो फिल्म में एक सेक्स एडिक्टेड के रूप में नजर आई हैं शादी करने के लिए काफी तत्पर दिखीं। ताज्जुब होता है कि इन एक्टर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी या नहीं।

लेकिन वहीं सिल्वेस्टर स्टेलोन ने फिल्म में एक बेहद खूबसूरत केमियो किया है। कह सकते हैं कि उनके केवल दो सीन ही फिल्म के बेहतरीन पलों में से एक हो सकते हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में उसे तेजी में नहीं दिखे जिसके लिए वह जाने जाते हैं वहीं करीना बेहद खूबसूरत नजर आईं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या इस बार आपने आईपीएल मैच देखने का इरादा बनाया है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित