पढ़ें: रेल बजट में ममता की मुख्य घोषणाएं

TimeFri, Jul 03, 2009 at 12:26 , Updated at Fri, Jul 03, 2009 देश सेक्शन

Tagsटैग: Rail, Budget, Mamta | 15 कमेंट्स

Email Print

ममता ने देश के 50 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाए जाने का ऐलान किय़ा।

ममता ने देश के 50 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाए जाने का ऐलान किय़ा।

              

नई दिल्ली। रेलमंत्री ममता ने लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए सभी वर्गों के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए कई अहम ऐलान किए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रेलवे में बदलाव की जरूरत है।

सबसे पहले ममता ने देश के 50 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाए जाने का ऐलान किय़ा।

जिसमें सीएसटी मुंबई, हावड़ा, सियालदाह, आगरा कैंट, वाराणसी, जयपुर, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, गुवाहाटी, भोपाल, त्रिवेंद्रम, सिकंदराबाद, विजवासन, कानपुर, अमृतसर, त्रियपुर, बैंगलोर सिटी, बैंगलोर, अहमदाबाद, हबिबगंज, मथुरा, चंडीगढ़, जलपाईगुड़ी, आनंद विहार, पुरी, कोच्ची, मंगलौर और पोरबंदर जैसे स्टेशन शामिल होंगे। इसके अलावा 375 मॉडल रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।

वहीं रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कई और अहम घोषणाएं की।

  • युवाओं के लिए युवा मेल चलेगी

  • बारह नई लम्बी दूरी की नॉन स्टाप ट्रेनें चलेंगी। इनका नाम दूरांतो होगा

  • 57 नई ट्रेनों का ऐलान

  • तत्काल स्कीम के तहत टिकट अब पांच के बजाए दो दिन पहले तक मिल सकेगा

  • तत्काल फीस 150 से घटाकर 100 रुपए की गई

  • रेल किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं

  • मालभाड़े में भी कोई बढ़ोतरी नहीं

  • लेडीज स्पेशल अब मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में भी चलेगी

  • शारीरिक रूप से कमजोर लोगों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं होगीं

  • लम्बी दूरी की ट्रेनों में कम से कम एक डॉक्टर की तैनाती होगी

  • सात शहरों में स्टेशन पर एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी

  • ट्रेनों में ग्रीन टॉय़लेट होंगे

  • इंटरसिटी गाड़ियों में लम्बी दूरी वाली में मनोरंजन का इंतजाम होगा

  • सभी यात्रियों को खाना मिले, ऐसी व्यवस्था होगी

  • वक्त की पाबंदी रेलवे का मूल मंत्र होना चाहिए

  • करीब 50 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जाएंगे

  • 375 स्टेशन को आदर्श स्टेशन का रूप दिया जाएगा। 309 की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान बाद में होगी

  • शारीरिक रूप से कमजोर लोगों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं होगीं

  • पांच हजार स्टेशनों पर टिकट बिकने की व्यवस्था होगी

  • 200 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगेगी

  • डाकघरों से अनरिजर्व्ड टिकट मिलेंगे

  • एयरकंडीशंड डबल डेकर कोच लगेंगे इंटरसिटी ट्रेनों में

  • मोबाइल वैन से कम्प्यूटरीकृत टिकट जारी होंगे

  • टिकट सिस्टम को आम आदमी की जरूरत के हिसाब से बनाया जाएगा

  • रेल पटरियों और सिग्नल का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा

  • रेलवे सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान होगा

  • 140 संवेदनशील स्टेशनों पर यूनिफाइड सुरक्षा होगी

  • महिला रेलवे सुरक्षा बल दस्ते तैनात किए जाएंगे

  • शापिंग की सुविधा होगी कुछ स्टेशनों पर और बजट होटल बनाए जाएंगे इन स्टेशनों पर

  • लम्बी दूरी की ट्रेनों में कम से कम एक डॉक्टर की तैनाती होगी

  • सात शहरों में स्टेशन पर एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी

  • कंटेनर मूवमेंट के लिए प्रीमियम सेवा शुरू की जाएगी

  • ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर में मेगा लाजिस्टिक हब बनेगा

  • रेलवे किसान विजन प्रोजेक्ट शुरू होगा

      • प्रीमियम पार्सल सर्विसेस तीन रूटों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी

      • माल ढुलाई के लिए डायमंड रेल कॉरिडोर का ऐलान। बिहार, यूपी, बंगाल, पंजाब शामिल

      • दिल्ली-मुंबई ओद्योगिक रेल कॉरिडोर की स्थापना

      • रेलवे की जमीन का लैंड बैंक बनेगा और उसपर उद्योग लगाने का काम होगा

      • रायबरेली कोच फैक्टरी का काम तेज होगा

      • कपूरथला कोच फैक्टरी की क्षमता बढ़ेगी

      • कांचरापाड़ा में मेट्रो डिब्बों का कारखाना

      • आंध्र के आदिवासी इलाके में एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए कारखाना लगाने की योजना

      • दानकुनी में रेल प्रशिक्षण सेंटर की स्थापना

      • रेलवे के पास पर्याप्त पैसा। सरप्लस कैश 17400 करोड़

      • ग्रुप डी कर्मचारियों की बेटियों की हायर एडुकेशन के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी

      • रेल कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष कॉलेज और स्कूल

      • रेलवे की जमीन पर 7 नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे

      • रेलवे भर्ती बोर्ड की समीक्षा होगी

      • रेल भर्तियों मे पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा जाएगा

      • महिलाओं को आर्थिक पिछड़ों को भी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी

      • रेलवे में कम्यूनिकेशन के लिए ऑप्टिक फाइबर केबल का इस्तेमाल होगा

      • सैम पित्रोदा की अध्यक्षता में विशेष कमेटी बनाई जाएगी

      • 18000 नए माल डिब्बे खरीदे जाएंगे

      • रेलवे के सरप्लस कैश का इस्तेमाल निवेश में किया जाएगा

      • अंतरिम बजट अनरियलिस्टिक था। उसके लक्ष्य हासिल करना मुश्किल।

      • इज्जत स्कीम का ऐलान

      • 100 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 25 रुपए प्रति माह का सीजन टिकट दिया जाएगा। ये टिकट उन लोगों के लिए होगा जिनकी मासिक वेतन 1500 रुपए से ज्यादा नहीं है

      • पत्रकारों के लिए योजना-फोटो पहचान कार्ड मिलेगा। अब कूपन की जरूरत नहीं। छूट 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी की गई। पति-पत्नी को भी 50 फीसदी की छूट

      • छात्रों को मिलने वाली रियायतें अब मदरसों के छात्रों को भी मिलेंगीं

      • लेडीज स्पेशल अब मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में भी चलेगी

पोस्टे बी krishna

BAJAT MAIN RAJSTHAN KO KOI BHI RAIL NAHI MILI JAHAN PAR SABSE JYADA BHID RAJSHTHAN RAIL MAIN RAHTI HAI

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Rajdip

क्या हर एक गाड़ी मे कुछ और जर्नल कोच नही लगाए जा सकते है?जिससे की जर्नल टिकट पर यात्रा करने

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Bhaskar Sanwal

इस बजट के बाद क्या उमीद की जा सकती है की रेल में अब मुसाफिर एक ही डब्बे में जानवरों

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Ravi

Mamta ji , Hum Bihar ke logo ke saath muradabad aur Aligarh mei bahut badsaluki ki jaati hai. Yahan tak

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी GUNISH

your rail budget is good but, vacancy is not clear in your budget. This budget is not balance for student.

रेप्ली टू थिस कमेंट

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या टी-20 क्रिकेट की वजह से वनडे की लोकप्रियता घट रही है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित