अक्की फाइटिंग तो करेगा पर चेहरे पर पंच नहीं खाएगा

TimeFri, Jul 03, 2009 at 09:45 , Updated at Fri, Jul 03, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Akki, Fighting, Face | 0 कमेंट्स

Email Print

अक्षय के बेटे आरव को ये पसंद नहीं कि उसके पापा को कोई चेहरे पर पंच मारे।

अक्षय के बेटे आरव को ये पसंद नहीं कि उसके पापा को कोई चेहरे पर पंच मारे।

Watch Video

मुंबई। मिस्टर खिलाड़ी ने अब फैसला कर लिया है कि वो फिल्मों में फाइट सीक्वेंस तो करेंगे। लेकिन अपने चेहरे पंच नहीं खाएंगे। क्योंकि ऐसा किसी ने उनसे करने को कहा है। आखिर कौन है वो जिसकी बात अक्की इतनी मानते हैं।

दरअसल अब वो फाइट करते समय सामने वाले पर पंच की बौछार तो करेंगे लेकिन खुद अपने चेहरे पर पंच नहीं खाएंगे। ये डिसीजन खुद अक्षय ने लिया है। अक्षय ने ऐसा डिसीजन क्यों लिया इसकी भी एक खास वजह है। अक्षय के बेटे आरव को ये पसंद नहीं कि उसके पापा को कोई चेहरे पर पंच मारे। वो अपने पापा की फिल्म के फाइट सीन तो बहुत पसंद करता है लेकिन पापा का पंच खाना उसे बिल्कुल पसंद नहीं।

अक्षय ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऐसा नहीं कि आरव को मेरा फाइट करना नहीं पसंद है। लेकिन जब किसी को मेरे चेहरे पर पंच मारते हुए देखता है तो वो अपसेट हो जाता है।

वैसे मिस्टर खिलाड़ी की ही तरह उनके बेटे को भी फाइट और स्टंट बेहद पसंद है। अक्षय से पूछे जाने पर कि क्या उनके बेटे भी उनकी ही तरह एक्शन हीरो बनेंगे। अक्षय ने साफ किया कि ये उसकी मर्जी पर डिपेंड करेगा कि वो क्या बनना चाहता है। अक्षय ने बताया कि वो अभी बहुत छोटा है और जब हम उससे पूछते है कि बड़े होकर क्या बनोगे तो वो कहता है कि वो पेंटर बनेगा।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या भारत सरकार को सेक्स एजुकेशन पर जोर देने की जरूरत है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित