मारुति सुजुकी की बिक्री में हुआ इजाफा

TimeWed, Jul 01, 2009 at 16:28 कारोबार सेक्शन

Tagsटैग: Maruti,Export,Increased | 0 कमेंट्स

Email Print

मारुति के मासिक निर्यात में भी सर्वाधिक 175 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

मारुति के मासिक निर्यात में भी सर्वाधिक 175 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली। प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की जून की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 22.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि उसने जून में 75,109 वाहन बेचे। इनमें से 13,336 वाहनों का निर्यात किया गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 61,247 वाहन बेचे थे।

मारुति के मासिक निर्यात में भी सर्वाधिक 175 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। मारुति की छोटी कारों- आल्टो, वैगन-आर, जेन, स्विफ्ट, रिट्ज और ए-स्टार की बिक्री में 22.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने इस दौरान 46,156 कारें बेचीं जबकि पिछले साल जून में उसने 37,767 कारें बची थीं।

मझौले आकार की कारों-एसएक्स4 और डिजायर की बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन सी-वर्ग की ओमनी और वर्सा की बिक्री में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कारोबार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
IPl 3

क्या टी-20 क्रिकेट की वजह से वनडे की लोकप्रियता घट रही है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित