माइकल जैक्सन से नफरत है: रामगोपाल वर्मा

TimeTue, Jun 30, 2009 at 16:54 , Updated at Tue, Jun 30, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Jackson, Hate,Ramu | 0 कमेंट्स

Email Print

रामू ने कहा कि मुझे जैक्सन से इसलिए नफरत है क्योंकि उनके पास भी हमारे जैसा दिल था। (AP)

रामू ने कहा कि मुझे जैक्सन से इसलिए नफरत है क्योंकि उनके पास भी हमारे जैसा दिल था। (AP)

नई दिल्ली। विवादों में घिरे रहने वाले भारतीय फिल्मकार राम गोपाल वर्मा का कहना है कि वह पॉप स्टार माइकल जैक्सन से नफरत करते हैं क्योंकि मरकर उन्होंने इस बात का अहसास करा दिया है कि वह इसी दुनिया के बाशिंदे थे जबकि वह उन्हें इस ग्रह का निवासी मानते ही नहीं थे।

रामू ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया है कि मैं माइकल जैक्सन से नफरत करता हूं। मैं उनसे इसलिए नफरत करता हूं कि वह मर गए और मुझे इस बात का अहसास करा गए कि वह साधारण जीव थे जबकि मैं उन्हें कोई चमत्कारी इंसान समझता था।

बकौल रामू, "मुझे जैक्सन से इसलिए नफरत है क्योंकि उनके पास भी हमारे जैसा दिल था। मैं जैक्सन से इसलिए भी नफरत करता हूं कि उन्होंने मुझे उस सच्चाई से अवगत कराया है, जिसे देखकर मुझे दुख हुआ है।"

रामू मानते हैं कि वह जैक्सन को इस धरती का नहीं बल्कि किसी और दुनिया का इंसान मानते थे। उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से जैक्सन का निधन हो गया था।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
maninder

क्या रणबीर के दिल में दीपिका को लेकर अब भी कुछ-कुछ होता है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित