डिजाइनर कपड़ों के लिए शरीर बेच रहीं किशोरियां
Mon, Jun 29, 2009 at 12:16 , Updated at Mon, Jun 29, 2009 लाइफस्टाइल सेक्शन
टैग: Hongkong,School,Girl | 0 कमेंट्स

चाइना पोस्ट डॉट कॉम के मुताबिक, इस सर्वे में कई छात्राओं से इस बारे में सवाल पूछे गए।
हांगकांग। इन दिनों हांगकांग में डिजाइनर कपड़ों की चाहत में स्कूल की लड़कियां पैसों की खातिर सेक्स के धंधों में लिप्त हैं। ये खुलासा हांगकांग में किए गए एक सर्वे में किया गया है।
चाइना पोस्ट डॉट कॉम के मुताबिक, इस सर्वे में कई छात्राओं से इस बारे में सवाल पूछे गए। इनमें से एक छात्रा ने बताया कि मुझे मालूम है कि मेरे कौन–कौन साथी इस धंधे में लिप्त हैं। सर्वे के मुताबिक डिजाइनर कपड़ों के लिए पैसे जुटाने के लिए सेक्स धंधे में 6.6 प्रतिशत स्कूली लड़कियां शामिल हैं।
जबकि करीब 3 हजार लोगों में से 87 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ये सभी स्कूली लड़कियां डिजाइनर कपड़ों की दीवानी हैं, जिन्हे पैसों की खातिर ये धंधा करनो को मजबूर हैं।
इस सिलसिले में पुलिस ने कई दलालों को गिरफ्तार भी किया है। इन दलालों पर आरोप है कि वो करीब 13-14 साल की लड़कियों के लिए दलाली का काम करते थे।
दरअसल, पैसे कमाने का ये नया ट्रेंड जापान से हांगकांग तक पहुंचा है। जिसमें उम्रदराज लोग पैसे देकर लड़कियों के साथ हमबिस्तर होते हैं।
मालूम हो कि इसी महीने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी होने के बाद 19 साल की एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वीडियों में लड़की द्वारा 25 अमेरिकी डॉलर के बदले एक पुरुष के साथ संबंध बनाते दिखाया गया था।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।



























