माओवादियों ने फहराया भारत में नेपाली झंडा
नई दिल्ली। नेपाल के रेड वाइरस यानि माओवादियों ने भारत की सीमा में घुसकर नेपाली झंडा फहरा दिया। यही नहीं वो 24 घंटे तक भारतीय जमीन पर काबिज रहे और इस दौरान माओवादियों ने सीमा को बताने वाले तीन पिलर्स को भी तोड़ डाला। रेड वाइरस के इस खतरे से सरकार अच्छी तरह वाकिफ थी। लेकिन माओवादी हमला करते रहे और प्रशासन चैन की नींद सोता रहा।
ऐसे में माओवादियों ने अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए हैं। पहले लाल सलाम ठोका, फिर भारत विरोधी नारे लगाए। भारतीय जमीन को अपना बताया और उसपर कब्जा करने की कसम खाई। रेड वाइरस का तांडव 24 घंटे तक चला और 24 घंटे तक माओवादियों ने भारतीय जमीन पर कब्जा जमाए रखा।
एसएसबी ने सूचना मिलते ही मौके पर कूच किया, झंडा कब्जे में ले लिए, तीन पिलर्स को क्षति पहुंचाई गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी को सौंपी गई है। नेपाल के डांग जिले से आए माओवादियों की तरफ से पिलर्स तोड़े गए हैं।
फिलहाल, नेपाली अफसरों से बात की जा रही है, भविष्य में ऐसा न हो इसलिये एसएसबी की टुकड़ी तैनात कर दी गई है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।






























पोस्टे बी ddojha
good coments i response
रेप्ली टू थिस कमेंट