क्लोन के जरिए पैदा हुआ भैंस का बच्चा

TimeMon, Jun 08, 2009 at 11:25 , Updated at Mon, Jun 08, 2009 अजब गजब सेक्शन

Tagsटैग: Clone,Buffallo,Born,Haryana | 0 कमेंट्स

Email Print

गरिमा नामक यह भैंस का बच्चा शनिवार को पैदा हुआ।

गरिमा नामक यह भैंस का बच्चा शनिवार को पैदा हुआ।

करनाल । हरियाणा में स्थित राष्ट्रीय डेयरी शोध संस्थान (एनडीआरआई) के वैज्ञानिकों ने सफलतापूर्वक क्लोन के जरिए भैंस के बच्चे को जन्म दिया है। क्लोन के जरिए पैदा किया गया दुनिया का यह दूसरा भैंस का बच्चा है।

इस संस्थान ने इस वर्ष के फरवरी महीने में दुनिया के पहले भैंस के बच्चे का क्लोन तैयार किया था।

गरिमा नामक यह भैंस का बच्चा शनिवार को पैदा हुआ। वह पूरी तरह स्वस्थ है।

संस्थान के आधिकारिक प्रवक्ता रामेश्वर सिंह ने कहा कि भैंस का यह बच्चा शनिवार को ऑपरेशन के जरिए पैदा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लगा।

सिंह ने कहा कि पिछली बार हमने भैंस के कान से कोशिकाओं को इकट्ठा किया था, लेकिन इस बार हमने भ्रूण से कोशिकाएं जुटाई थीं।

उन्होंने कहना था कि भैस का यह नवजात बच्चा सामान्य व स्वस्थ है और उसका वजन 43 किलोग्राम है। फिर भी हमने उसे एहतियात के तौर पर अपने वैज्ञानिकों की निगरानी में गहन चिकित्सा इकाई में रखा है। इस बार हम कोई मौका चूकना नहीं चाहते।

मालूम हो कि क्लोन के जरिए पैदा हुआ भैंस का पहला बच्चा फेफड़े में हुए संक्रमण के कारण कुछ ही दिनों में मौत के मुंह में समा गया था।

सिंह ने बताया कि क्लोन के जरिए पैदा किया गया दुनिया का यह दूसरा भैंस का बच्चा है। इस तरह का पहला भैंस का बच्चा भी यहीं पैदा किया गया था।

अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ताकत अब कम हो गई है?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित