रहमान सम्मानित, मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Sun, Jun 07, 2009 at 14:00 , Updated at Sun, Jun 07, 2009 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Rehman,Award | 1 कमेंट्स

रहमान को एएमयू के 59वें दीक्षांत समारोह में आज डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।
अलीगढ़। ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार ए. आर. रहमान को रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने रविवार को बताया कि दो आस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचने वाले रहमान को एएमयू के 59वें दीक्षांत समारोह में आज डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।
उन्होंने बताया कि रहमान के अलावा साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष गोपीचंद नारंग को भी दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई।




























पोस्टे बी Pankaj
Dil hai chhota sa chhoti si aasha........
रेप्ली टू थिस कमेंट