कांग्रेसियों को सताया तो CBI के केस में फंसा देंगे : दिग्गी
Mon, Apr 20, 2009 at 22:38 , Updated at Mon, Apr 20, 2009 देश सेक्शन
टैग: Digivijay, Congress, CBI | 16 कमेंट्स

दिग्विजय के इस बयान पर कांग्रेस को आने वाले दिनों में सफाई देनी पड़ सकती है।
हरदोई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को हरदोई में अपनी चुनावी रैली में यूपी की मुख्यमंत्री मायावती को खुलेआम धमकी दी है कि यदि कांग्रेसियों को परेशान किया गया तो वो भी सीबीआई की मदद से उन्हें परेशान कर सकते हैं।
उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा-बहन जी अगर कांग्रेस के उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं और लोगों को आपने परेशान किया तो फिर मत भूलिएगा कि हमारी भी सीबीआई है। हम वैसे तो सीबीआई का दुरुपयोग नहीं करते लेकिन जब आप हमको सता सकते हैं तो हमको भी सताने के लिए मजबूर मत कीजिएगा।
दिग्विजय ने भले ही ये बात कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कही हो लेकिन इससे न सिर्फ वे बल्कि कांग्रेस भी मुश्किल में फंस सकती है और उन्हें अपने बयान पर सफाई देनी पड़ सकती है।
गौरतलब है कि भाजपा, सपा, बसपा सहित तमाम पार्टियां कांग्रेस पर ये आरोप लगाती रही हैं कि वह अपने फायदे के लिए सीबीआई जैसी स्वायत्तशासी संस्था का दुरुपयोग करती है लेकिन पहली बार कांग्रेस के किसी बड़े नेता की जुबां से खुलकर ये बात निकली है कि वह सीबीआई का दुरुपयोग कर सकते हैं। इस खबर पर आप अपनी राय दें।
काबी तो सच्चाई सामने आती है..आब तो कुछ भी कहने की लायक नही है सब समाज जाना चैहा. आब सफाई
दिग्गिरजा तो अंधेरे का सम्राट है हाथ बढ़कर कहता है अंधेरा कायम हो उसकी हुकूमत मे एंपी मे पानी बिजली
इटली की रानी संभाल जाओ,ये हिन्दुस्तान है........... सब जानते है की सी बी आई अभी तुम्हारी गुलाम है , पर लगता
और कांग्रेस का साथ दोगी तो हम ताज कॉरिडोर घोटाले से बचा भी लेगे




























पोस्टे बी himanshu sharma
बहुत सही. आज तो आपने सच्चाई को माना.. लेकिन आपकी ये बात बिल्कुल झूंठ है की हम ऐसा नही करते
रेप्ली टू थिस कमेंट