मनमानी स्कूल फीस के खिलाफ पेरेंट्स का मोर्चा

TimeMon, Mar 16, 2009 at 17:03 , Updated at Mon, Mar 16, 2009 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: noida, school, fees | 0 कमेंट्स

Email Print

एरियर्स के नाम पर हर छात्र से पाच हजार से लेकर पंद्रह हजार तक वसूले जाएंगे।

एरियर्स के नाम पर हर छात्र से पाच हजार से लेकर पंद्रह हजार तक वसूले जाएंगे।

Watch Video

नोएडा। कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में नोएडा के स्कूलों ने अनाप-शनाप फीस बढ़ाकर अभिभावकों को परेशान कर दिया है। एरियर्स के नाम पर स्कूलों की इस वसूली के खिलाफ अब अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि इस वसूली को बंद नहीं किया गया तो वो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

नोएडा का एमिटी स्कूल हो या कैंब्रिज, बाल भारती हो या समरविल सभी ने एरियर्स के नाम पर वसूली का ऐलान कर दिया है। स्कूलों की मानें तो छठें वेतन आयोग को लागू करना प्राइवेट स्कूलों के लिए काफी भारी पड़ रहा है। ऐसे में बेहतर सुविधायें और शिक्षा के स्तर को बरकरार रखने के नाम पर फीस बढ़ाने का फैसला किया गया है। लेकिन अभिभावक इस तर्क से सहमत नहीं हैं।

स्कूलों ने एरियर्स की वसूली के लिए कोई मानक भी तय नहीं किया है। एरियर्स के नाम पर हर छात्र से पाच हजार से लेकर पंद्रह हजार तक वसूले जाएंगे। नाराज अभिभावक अब इस मुद्दे पर चुनाव बहिष्कार की भी धमकी दे रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट गार्डियन एसोसिएशन के महासचिव अनूप खन्ना कहते हैं कि अगर स्कूल टीचर्स की सैलरी बढ़ाना चाहते हैं तो हम विचार करेंगे लेकिन एरियर्स तो किसी हालत में नहीं देंगे। हर सेक्टर में विरोध हो रहा है। हम चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।

वैसे, अभिभावक काफी दिनों से ये मुद्दा उठा रहे हैं। तब प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही थी। नगर मजिस्ट्रेट संजय चौहान कहते हैं कि ये मामला केवल जिले का नहीं पूरे देश का है पर डिरेक्टिव निश्चित रूप से भेजे जायेंगे। हम देखेंगे कि स्कूल उनका पालन करें। लेकिन प्रशासन ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जिससे अभिभावकों को राहत मिलती। जबकि दिल्ली सरकार ने इस सिलसिले में मानक बना दिए हैं। ऐसे में अभिभावक उत्तर प्रदेश सरकार से खफा हैं और चुनाव बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित